गलतबयानी से बाज आए कांग्रेस: प्रतुल
On
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने भाजपा वालों को नसीहत दी थी कि वह महात्मा गांधी की जीवनी का अध्ययन करके कुछ बोलें। प्रतुल ने आज कहा कि दो दिन पहले ही डाॅ उरांव ने बहुसंख्यक समाज को आहत करने वाला बयान दिया था कि महात्मा गांधी ने लोगों को मंदिरों में जाने से मना किया था। इसके रेफ्रेंश में उन्होंने एक विवादास्पद लेखक प्रमोद कपूर की किताब गांधी-इलेस्ट्रेटेड बायोग्राफी का उल्लेख किया था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि डाॅ उंराव को गांधी जी द्वारा खुद से लिखी गयी पुस्तक माई एक्सपेरियंस विथ ट्रुथ को पढ़ना चाहिए था।
प्रतुल ने कहा कि अगर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कपूर इस की पुस्तक को महात्मा गांधी के जीवन को दिखाने वाला आदर्श पुस्तक मानते हैं, तो यह बेहद खेदपूर्ण है। क्योंकि इस पुस्तक में लेखक ने महात्मा गांधी के बारे में अनेक आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। कपूर ने एक जगह गलतबयानी करते हुए दुर्भावना से प्रेरित होकर लिखा है कि महात्मा गांधी तानाशाह प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। कपूर ने इसमें दूसरा शर्मनाक उल्लेख किया है कि गांधी जी अपने परिजनों पर हाथ उठाया करते थे, जो शर्मनाक है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महात्मा गांधी की जीवनी को प्रमोद कपूर जैसे लेखकों की किताब से उल्लेखित कर रहे हैं। जबकि आदर्श रूप से उन्हें महात्मा गांधी के द्वारा खुद से लिखी गयी पुस्तक माई एक्सपेरियंस विथ ट्रुथ को पढ़ना चाहिए था। प्रतुल ने कहा कि असल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे कांग्रेस पार्टी की बहुसंख्यक समाज के प्रति अपनी सोच को उजागर कर दिया है। चारों ओर से निंदा होने पर अब वह इसे कवर अप करने के लिए बात को दूसरी दिशा में ले जाना चाह रहे हैं। प्रतुल ने कहा कि जनता पूरे प्रकरण को गौर से देख रही है और महात्मा गांधी के नाम पर गलतबयानी करने वाली पार्टी को उचित समय पर माकूल जवाब देगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News


