विस सत्र में बोले सीएम- आंदोलन की उपज है झारखंड, खून से सींचा गया है राज्य 

सत्र के अंतिम दिन कल्पना सोरेन ने भी दिया भाषण

विस सत्र में बोले सीएम- आंदोलन की उपज है झारखंड, खून से सींचा गया है राज्य 
विधानसभा में अपनी बात रखते सीएम हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये राज्य आंदोलन की उपज है. खून से सींचा गया राज्य है. यहां के लोग स्वाभिमानी हैं. जो ठान लेते हैं, वो तब तक नहीं रूकते, जब तक मंजिल न मिल जाए.

रांची: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का आज अंतिम दिन है. इस अवसर पर राज्यपाल ने अभिभाषण दिया. राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इससे पूर्व जितने भी अभिभाषण हुए, उनमें यह सबसे छोटा और अधिक दूरदर्शिता के साथ दिखाया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये राज्य आंदोलन की उपज है. खून से सींचा गया राज्य है. यहां के लोग स्वाभिमानी हैं. जो ठान लेते हैं, वो तब तक नहीं रूकते, जब तक मंजिल न मिल जाए. उन्होंने कहा, राज्य सरकार हर वर्ग के साथ शहीदों के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. नींव रख दी है. बिल्डिंग खड़ा करेंगे. कामों को लोगों की आंखों के समाने दिखाना पहली प्राथमिकता रहेगी.

यह अपनों की सरकार हैः कल्पना सोरेन

विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि यह अपनों की सरकार है. अबुआ सरकार झारखंड को समर्पित है. अभिभाषण में इच्छाशक्ति है, जो खुशहाली देने वाली है. एक-एक शब्द को धरातल पर उतारेंगे. जनादेश महागठबंधन को मिला है. क्रांतिकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा. केंद्र की योजनाओं में राज्य के गरीब-गुरबों की चिंता नहीं है. किसानों का ऋण माफ किया गया है. झारखंड में झामुमो की अपनी पहतान रही है. ये राज्य झामुमो की उपज है. यह जनादेश आदिवासी-मूलवासियों ने दिया.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त
विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?
Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी 
Sahebganj News : रमज़ान के मौके पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक निसात आलम होंगी मुख्य अतिथि
Bokaro News: डीसी ने बटन क्लिक कर आरटीई नामांकन पोर्टल का किया शुभारंभ
Dhanbad News : रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’, स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मिला मंच
Dhanbad News : एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में 1248 वाहनों की जांच