अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए केंद्र और राज्य को मिलकर करना होगा कार्य: हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री ने कहा, इस दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य करती आ रही

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विकास के लिए केंद्र और राज्य को मिलकर करना होगा कार्य: हेमन्त सोरेन
सीएम को संसदीय समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान और विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहाँ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की एक बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन प्रगति के रास्ते पर उन्हें जितना आगे आना चाहिए

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के अध्ययन भ्रमण पर आए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के  कल्याण हेतु गठित सात सदस्यीय संसदीय समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य डॉ फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ सदस्य डॉ मल्लू रवि (लोकसभा सांसद), वीडी राम (लोकसभा सांसद), प्रतिमा मंडल (लोकसभा सांसद), रवांग्वरा नारज़ारी (राज्यसभा सांसद), फूलो देवी नेताम (राज्यसभा सांसद) और देवेन्द्र प्रताप सिंह (राज्यसभा सांसद) शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं संसदीय समिति के बीच अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं समेत कई विषयों/मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

एससी-एसटी के  उत्थान और विकास के लिए मिलकर कार्य करना होगा: सीएम 

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान और विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहाँ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की एक बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन प्रगति के रास्ते पर उन्हें जितना आगे आना चाहिए, उसमें कहीं ना कहीं पीछे रह गए हैं। ऐसे मे  विकास में उनकी भागीदारी मजबूत करने के लिए ठोस नीति बनाकर उसे योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना होगा ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य करती आ रही है और उसके सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहे हैं। हमारी सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के सर्वांगीण विकास  हेतु प्रतिबद्ध है और विजन डाक्यूमेंट तथा रोड मैप तैयार कर आगे कई और ठोस कदम उठाने जा रही है।

मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करने वाले संसदीय समिति के सचिव एवं एडिशनल सेक्रेटरी डी आर शेखर, डिप्टी सेक्रेटरी मोहन अरुमाला, अंडर सेक्रेटरी एन टूथांग, जॉइंट डायरेक्टर टीआरएस गोस्वामी तथा कमिटी अफसर पूजा किर्थवाल भी शामिल थे।

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी
Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन
Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली
Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद
Dumka News: जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र
ईरानी हमलों काे लेकर रियाद में सऊदी–पाक सैन्य प्रमुख की हुई बैठक
Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट
Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’