बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी दुष्कर्म के आरोप में यूपी से गिरफ्तार

बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी दुष्कर्म के आरोप में  यूपी से गिरफ्तार

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप मामले में गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस ने उन्हें दिल्ली-आगरा रोड पर गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस उन्हें लेकर राज्य वापस आ रही है।

सुनील तिवारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गयी है, इसलिए वहीं पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

सुनील तिवारी के खिलाफ 16 अगस्त को एक युवती ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज करायी थी। सुनील तिवारी ने इस मामले अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

युवती द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा गया था कि सुनील तिवारी के घर पर वह काम करती थी। युवती के अनुसार, उसे सुनील तिवारी की नीयत पर आरंभ में ही संदेह हुआ और परिवार के सदस्यों के सदस्यों की अनुपस्थिति में उन्होंने उसके साथ गलत किया।

यह भी पढ़ें 250 बीघा खेत में सिचाई संकट, पानी की कमी बनी बड़ी चुनौती

सुनील तिवारी के खिलाफ रांची पुलिस ने बाल श्रम के एक मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें Ranchi News : झारखंड शराब घोटाला 136 करोड़ पार, सरकार पर बड़ा आरोप—बाबूलाल मरांडी का हमला

सुनील तिवारी पेशे से पत्रकार रहे हैं और बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार के रूप के सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते रहे हैं। वे हेमंत सोरेन सरकार व झामुमो-कांग्रेस पर तीखे कटाक्ष के लिए भी सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति