Ramgarh News: एबीवीपी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया आयोजन

एबीवीपी एक गैर राजनीतिक छात्र संगठन

Ramgarh News: एबीवीपी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का किया आयोजन
प्रतियोगिता में छात्र एवं प्रतियोगिता के सदस्य

रामगढ़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 77वां स्थापना दिवस बुधवार को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में झंडा चौक रामगढ़ स्थित सीएमसी कॉम्पिटेटिव क्लासेस में मनाया गया. मौके पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारत के विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री रोहित पांडे उपस्थित हुए. रोहित पांडे ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर 77 वर्षों से छात्र हित और राष्ट्रहित में लगा हुआ है. एबीवीपी एक गैर राजनीतिक छात्र संगठन है. इसे किसी भी राजनीतिक दल से कोई मतलब नहीं है. विद्यार्थी परिषद केवल समाज हित छात्र हित और राष्ट्रहित की काम करती है. अंत में रोहित पांडे ने सभी को राष्ट्र छात्र दिवस की बधाई दी.

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अलावे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थीयों को भी मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक सुदीप कुमार, सचिन कुमार, रामदेव, अमित, प्रेम सहित अन्य मौजूद थे

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
राजनीति में नई मिसाल बनें निशांत, क्या कोई नेता पुत्र सीख लेगा ?
'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Advertisement