कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही भागीदारी 

कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु

रामगढ़ के ठाडीहाट में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस भक्तिमय यात्रा में 108 महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर अभिमंत्रित कलश धारण कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथावाचक दुर्गेश नंदन जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन 5 मार्च से 11 मार्च तक चलेगा, जिसका समापन 12 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा। मुख्य यजमान राजकुमार सेन एवं ज्योतिरानी सेन की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे ठाडीहाट को शिवभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है।

रामगढ़: ठाडीहाट मे गुरुवार को श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर लोकमंगल के लिए धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 108 माताएँ व बहनों ने अपने सिर पर अभिमंत्रित आस्था के कलश धारण किए हुए थे। वे शिवशक्ति के भक्ति गीतों में लीन होकर चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।कलश यात्रा का प्रारम्भ आयोजन स्थल से लेकर विभिन्न मंदिरों से होते हुए पूरे ठाडीहाट भ्रमण कराया गया। पुनः कलश शोभा यात्रा आयोजन स्थल के पंडाल तक पहुंची।मुख्य यजमान के रुप मे ठाडीहाट निवासी राजकुमार सेन व उनकी धर्मपत्नी ज्योतिरानी सेन हैं।कथा वाचक के रुप मे श्रीधाम वृंदावन से पधारे दुर्गेश नंदन जी महाराज हैं। शिव महापुराण कथा का आयोजन 5 मार्च से 11 मार्च तक किया जायेगा। 12 मार्च शुक्रवार को हवन प्रातः 8 बजे से तथा भंडारा दोपहर 12 से प्रभु इच्छा तक आयोजित किया जाएगा।


कथाव्यास दुर्गेश नंदन जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन और श्रवण जन्म-जन्मांतर के पुण्यों से प्राप्त होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शिव भजनों पर झूमती नजर आईं। बग्गी पर विराजमान कथाव्यास दुर्गेश नंदन जी महाराज श्रद्धालुओं का अभिवादन कर रहे थे। मौके पर समस्त ठाडीहाट ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस
Bokaro News: उद्योग और समाज का संगम: ‘कृतज्ञता पार्क’ बनेगा आभार का प्रतीक
Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक
Dumka News: डीडीसी ने किया बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण
दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल 
Dhanbad News: पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परिवार संग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का जश्न
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने की पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ
कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम
बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Pakur News: आमडापाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनी होली