जमशेदपुर में दिनदहाड़े लूट: व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, फायरिंग से फैली सनसनी

जमशेदपुर में दिनदहाड़े लूट: व्यापारी की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, फायरिंग से फैली सनसनी

जमशेदपुर: जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। बैंक में पैसे जमा करने जा रहे व्यापारी से करीब 30 लाख रुपये लूटकर अपराधियों ने फरार होने की कोशिश की। व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर अपराधियों ने नकदी लूटी और पीछा करने पर इनोवा से फायरिंग की भी खबर है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है.

घटना का विवरण
बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे व्यापारी

साकेत अपने व्यापार से रोज की तरह बैंक में करीब 30 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें पलामू पुलिस की सख्त चेतावनी: ‘बच्चा चोर’ अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

एक दिन पहले ज्वेलरी शॉप में भी हुई थी लूट

इस घटना से एक दिन पहले सोनारी की एक स्वर्णाभूषण दुकान में भी 15 लाख रुपये की लूट हुई थी। पुलिस ने दोनों मामलों को जोड़कर जांच शुरू की है और अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। लगातार वारदातों के चलते व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

ईरान पर अब तक की कार्रवाई से ट्रंप खुश, कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जाएगा ईरान पर अब तक की कार्रवाई से ट्रंप खुश, कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जाएगा
युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
भाजपा के दबाव में कैसे आए नीतीश, क्या बनेंगे राष्ट्रपति, अपने मिशन में कामयाब हुई भाजपा?
मोदी-शाह की चाल या वक्त का फैसला? नीतीश कुमार का सियासी मोड़
रेलवे अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ