Trump Warns Iran: बंदर अब्बास में धमाके, IRGC ने अमेरिका-ब्रिटेन के जहाजों को दी धमकी

Trump Warns Iran: बंदर अब्बास में धमाके, IRGC ने अमेरिका-ब्रिटेन के जहाजों को दी धमकी
(IS: X)

तेहरान: ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान के तहत किए गए आक्रमण में अब तक मिली सफलता की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अब ईरान के अगले नेता की भी मौत हो सकती है। इस बीच इजराइल ने ईरान के एक बड़े नौसेना के ठिकाने पर विस्फोट किया है। ईरान ने अमेरिका को धमकी दी है कि श्रीलंका में युद्धपोत पर किए गए हमले का माकूल जवाब दिया जाएगा। इस बीच ईरान के बंदर अब्बास में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नेवल बेस के पास जोरदार धमाके हुए हैं।

Trump Says He Ordered Strike on Iran Over Attack Fears

SOURCE: english.aawsat

ईरान इंटरनेशनल समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया कि ईरान के साथ लड़ाई बढ़ने पर अली खामेनेई के होने वाले वारिस मारे जाएंगे। उधर, इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि उसने ईरान में एक महत्वपूर्ण मिलिट्री कंपाउंड के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन पूरा किया है। आईडीएफ ने इस कंपाउंड में स्थित ईरान के सैन्य सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण मुख्यालयों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा बंदर अब्बास में आईआरजीसी नेवल बेस के पास जोरदार धमाकों की खबर है। यह धमाके इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के फर्स्ट नेवल जोन में बंदर-ए-बहोनार के पास हुए हैं। यह स्ट्रेटेजिक होर्मुज स्ट्रेट के सबसे पास की यूनिट है।

यह भी पढ़ें Palamu News : ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर

In Middle East tour, Trump makes personal appeal to both sides for peace |  PBS News
SOURCE: PBS
इस पर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी के एक अनजान कमांडर ने धमकी दी है। इस कमांडर ने कहा कि ईरान अब अमेरिका और ब्रिटिश जहाजों और फारस की खाड़ी में इजराइल के लिए माल ले जाने वाले हर जहाज को निशाना बनाएगा। उनमें चाहे झंडा किसी भी देश का लगा हो। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने अल-खारज के पूरब में तीन ड्रोन को रोककर नष्ट करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोषी व्यक्ति सीधे भेजे जाएंगे जेल

Iran-Navy-Military-Exercise-Gulf-of-Omanईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी

यह भी पढ़ें विधायक रामचंद्र सिंह ने संवेदक पर गड़बड़ी का लगाया आरोप

ईरान ने हिन्द महासागर में डुबोए गए अपने युद्धपोत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका ने समुद्र में ज़ुल्म किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''अमेरिका ने ईरान के तटों से 2,000 मील दूर समुद्र में ज़ुल्म किया है। मेरे शब्द याद रखना, अमेरिका ने जो किया है, उसके लिए उसे बहुत पछतावा होगा।'' जंग की तेज होती लपटों के बीच ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया में नाटो महासचिव मार्क रूट को धन्यवाद दिया और एक रिपोर्ट शेयर की जिसमें रूट के हवाले से कहा गया कि अमेरिका के साथी देश ट्रंप के ईरान अभियान का बड़े पैमाने पर समर्थन करते हैं।


उल्लेखनीय है कि इस लड़ाई में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत उनके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो चुकी है। यही नहीं महत्वपूर्ण सैन्य अधिकारी भी मारे जा चुके हैं। खामेनेई के दूसरे बेटे मोजतबा खामेनेई को उनका सबसे प्रबल उत्तराधिकारी और वारिस माना जा रहा है। 56 वर्षीय मोजतबा शिया धर्मगुरु हैं और पिछले कई वर्षों से ईरान की राजनीति और सुरक्षा मामलों में पर्दे के पीछे से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें ईरान की शक्तिशाली सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का भारी समर्थन प्राप्त है। हालांकि पहले ऐसी खबर आ चुकी है कि मोजतबा को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। हालांकि ईरान ने मीडिया में मोजतबा को चुने जाने की खबर का खंडन किया और कहा कि आधिकारिक घोषणा की सबको प्रतीक्षा करनी चाहिए।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

बीआईटी मेसरा में झारखंड की जनजातीय विरासत और डिजिटल नवाचार पर राष्ट्रीय कार्यशाला बीआईटी मेसरा में झारखंड की जनजातीय विरासत और डिजिटल नवाचार पर राष्ट्रीय कार्यशाला
बोकारो स्टील प्लांट के विस्तार में 20,000 करोड़ का निवेश, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति
WhatsApp Plus: नया पेड प्लान आ रहा, फ्री vs प्रीमियम फीचर्स की पूरी डिटेल
Trump Warns Iran: बंदर अब्बास में धमाके, IRGC ने अमेरिका-ब्रिटेन के जहाजों को दी धमकी
युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
भाजपा के दबाव में कैसे आए नीतीश, क्या बनेंगे राष्ट्रपति, अपने मिशन में कामयाब हुई भाजपा?
मोदी-शाह की चाल या वक्त का फैसला? नीतीश कुमार का सियासी मोड़
रेलवे अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर