Hazaribagh News: मार्खम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नवनामांकित विद्यार्थियों का हुआ शानदार स्वागत
श्रुति कुमारी बनी मिस फ्रेशर व सुधीर बास्केे मिस्टर फ्रेशर
मारोह का संचालन विभाग के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने किया।
हजारीबाग: मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हजारीबाग के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में स्नातक सेमेस्टर एक के नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से किया गया, जिसने पूरे वातावरण को सौहार्द्र और अपनत्व से भर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और नवनामांकित छात्रों को विभाग की परंपरा, शैक्षणिक माहौल और विभिन्न अवसरों से अवगत कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की समन्वयक डॉ कनक रागिनी ने कहा कि पत्रकारिता विभाग का हर विद्यार्थी हमारे परिवार का हिस्सा है। यहाँ शिक्षा के साथ-साथ हम संस्कार, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी महत्व देते हैं। पत्रकारिता विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो नवजीत शाहदेव ने कहा कि इस विभाग के विद्यार्थी केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति और समाज की गहरी समझ हासिल करेंगे। नए विद्यार्थी अपने वरिष्ठ साथियों से प्रेरणा लें और अनुशासन व मेहनत को अपनी पहचान बनाएं।

