Hazaribagh News: शेफाली गुप्ता ने घायलों का कुशलक्षेम जाना, इलाज में हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
आमजन से वाहन हमेशा नियमित चाल एवं सावधानीपूर्वक चलाने की अपील
शेफाली गुप्ता ने आमजन से अपील की कि वाहन हमेशा नियमित चाल एवं सावधानीपूर्वक चलाएं, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
हजारीबाग: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवार स्थित गंगा धारा नदी के समीप रविवार की सुबह एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी सवार तीन युवकों में से हीराबाग के महेंद्र सिंह का 25 वर्षीय सुपुत्र नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सखिया पंचायत के सीतागढ के अनील कुमार और एक अन्य युवक घायल हो गए। घायलों का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है। दोनों की स्थिति नियंत्रण में हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर ओम आरोहणम संस्था की संस्थापिका, भारत सरकार की दिशा संगठन की सदस्य एवं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता आरोग्यम अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों का कुशलक्षेम जाना तथा इलाज में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। चिकित्सक से दोनों की स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से दोनों घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। शेफाली गुप्ता ने आमजन से अपील की कि वाहन हमेशा नियमित चाल एवं सावधानीपूर्वक चलाएं, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
