HAZARIBAGH NEWS: जल संकट व जर्जर सड़क से हरदिया के आदिवासियों में नाराजगी

खराब पड़े चापानल और जलमीनार, गड्ढे का दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

HAZARIBAGH NEWS: जल संकट व जर्जर सड़क से हरदिया के आदिवासियों में नाराजगी
आदिवासी टोला हरदिया में चालीस घर हैं जिसमें तीन सौ से अधिक की आबादी रहती है पर यह आबादी शासन-प्रशासन के लिए अदृश्य है। जलमीनार से घरों तक कनेक्शन जरूर दिया गया है लेकिन उसमें पानी नहीं है।

महिलाओं ने बताया कि "हमीन पानी छांक-छांक पीयो हियय हमीन के बीमारी नाय हो जीतय। हींया कुछो के सुविस्थे नखय।" आदिवासी टोला हरदिया में चालीस घर हैं जिसमें तीन सौ से अधिक की आबादी रहती है पर यह आबादी शासन-प्रशासन के लिए अदृश्य है।

पुरुषोत्तम, हजारीबाग 

हजारीबाग/ दारु: सरकार, जनप्रतिनिधि या फिर जिला अथवा प्रखंड के पदाधिकारियों के विकास के वादे, शुद्ध जल, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की बातें पर जमीनी हकीकत इन दावों और वादों से कोसो दूर है। सरकार भले ही विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतारने का दावा करती हो पर आज भी लोगों को पेयजल, सडक जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उनके लिए नहीं है। हम बात कर रहे हैं टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला हरदिया की।

धरमपुर से दो किमी दूर गड्ढे-नाले, जर्जर कच्ची सड़क पार कर जब हरदिया पहुंचा तो पाया यहां ना तो पानी की सुविधा है ना ही सड़क की। हरदिया की महिलाएं फूलमती देवी, सोमरी देवी, अनिता देवी, सुंदरी देवी, सूरजी देवी, देवंती देवी, कंदनी देवी, लीलमुनी देवी खेत में बने गड्ढे से पानी निकाल गमछे से छानकर अपने बर्तनों में भर रही थी। महिलाओं ने बताया कि "हमीन पानी छांक-छांक पीयो हियय हमीन के बीमारी नाय हो जीतय हींया कुछो के सुविस्थे नखय।" आदिवासी टोला हरदिया में चालीस घर हैं जिसमें तीन सौ से अधिक की आबादी रहती है पर यह आबादी शासन-प्रशासन के लिए अदृश्य है। जलमीनार से घरों तक कनेक्शन जरूर दिया गया है लेकिन उसमें पानी नहीं है दो चापानल लगे हैं पर दोनों खराब है। यहां साफ पानी का स्रोत नहीं है इसलिए महिलाएं खेत में बने गड्ढे से पानी छानकर लाती हैं। 

लुकुईया नाला पर पुल निर्माण की मांग, बरसात में बंद हो जाता है रास्ता

परमेश्वर मांझी, सोमर मांझी, फिनिलाल मांझी, बजन मांझी, मोहन मांझी ने बताया कि पगडंडियों के सहारे ही आवाजाही होती है। अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो सरकारी एंबुलेंस गांव तक नहीं आ पाती। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को धरमपुर मुख्य सड़क तक खटिए पर लादकर ले जाना पड़ता है। लुकुईया नाला पर पुल नहीं रहने के कारण बरसात में रास्ता बंद हो जाता है तथा वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लकडी का पुल बनाया था वह भी ढह गया है। उन्होंने कहा कि पानी-सड़क को लेकर ग्रामीण कई वर्षों से गुहार लगाते आए हैं लेकिन आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिला और इस बात को लेकर ग्रामीण काफी नाराज हैं तथा उनकी मांग है कि जल्द हमारी समस्या का सामाधान किया जाए क्योंकि हरदिया के आदिवासी परिवार समस्याओं के बीच छला हुआ महसूस कर रहे हैं। ग्रामीण शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं और सड़क, पानी आदि सुविधाओं की मांग कर रहे हैं लेकिन इनकी मांगों पर सुनवाई कब तक होती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Read More.. Hazaribagh News: 12वीं बोर्ड में जीएम कॉलेज का दबदबा, कला 97% और वाणिज्य 100% परिणाम

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी