Hazaribagh News: “रिसर्च मेथोडोलॉजी रीडिफ़ाइंड” का द्वितीय संस्करण प्रकाशित
नए दौर के शोध में होगा उपयोगी: डॉ रिजवान अहमद
रिसर्च पर उनकी इस पुस्तक के सामने आने के बाद शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों में ख़ुशी का माहौल है। उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, के अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष डॉ सैयद रिज़वान अहमद द्वारा लिखित पुस्तक “रिसर्च मेथोडोलॉजी रीडिफ़ाइंड” का दूसरा संस्करण (2025) प्रकाशित हुआ है। यह पुस्तक एजुकेशनल पब्लिशिंग हाउस,नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है। इसका पहला संस्करण 2018 में प्रकाशित हुआ था।
इसकी जानकारी देते हुए डॉ रिजवान अहमद ने बताया कि यह पुस्तक पीएचडी कोर्स वर्क स्कॉलर्स, शोधार्थी एवं शोध निर्देशकों (सुपरवाइजर्स) के लिए अत्यधिक उपयोगी सिद्ध होगा।

मशहूर लेखक ई एम फोस्टर पर इनकी पुस्तक 2014 में प्रकाशित हुई थी। डॉ रिज़वान अहमद अपने विभागीय शोध पत्रिका “द लिटरेरी विज़न “ के दो बार मुख्य संपादक भी रह चुके हैं।
रिसर्च पर उनकी इस पुस्तक के सामने आने के बाद शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों में ख़ुशी का माहौल है। उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।
