Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी का मेहनत ला रहा है रंग, जल्द बनेगा विस्थापन आयोग

विस्थापितों को उनका हक और अधिकार दिलाकर ही रहूंगा: रोशन लाल चौधरी

Hazaribagh News: विधायक रोशन लाल चौधरी का मेहनत ला रहा है रंग, जल्द बनेगा विस्थापन आयोग
रोशन लाल चौधरी

इस संबंध में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मैं विस्थापन के मुद्दे को लेकर काफी गंभीर हूं, क्योंकि हमारे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण झारखंड में विस्थापितों का सबसे बड़ा दर्द यही है।

बड़कागांव/हजारीबाग: राज्य में भू अर्जन और विस्थापन अधिनियमों में भू अर्जन विस्थापन पुनर्वास मुआवजा भुगतान की नीति अलग-अलग रहने के कारण राज्य के मूल निवासी आदिवासियों के विस्थापन के बाद उचित पुनर्वास पुनर्स्थापना मुआवजा भुगतान भी अलग-अलग होता है। जिसके दर्द को समझते हुए बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर विस्थापन आयोग गठन करने की मांग प्रमुखता के साथ रखा था। जिसके बाद जुलाई 2024 में राज्य कैबिनेट की बैठक में 90 दिन के अंदर विस्थापन आयोग के गठन करने का निर्णय के बावजूद अभी तक विस्थापन आयोग गठन नहीं हो पाया। इसके बाद पुनः बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने 4 अगस्त 2025 को विधानसभा में विस्थापन आयोग गठन करने के मुद्दे को प्रमुखता के साथ रखते हुए कहा था कि अभी तक विस्थापन आयोग का गठन नहीं होने के कारण विस्थापन के पश्चात एक दो पीढ़ी के बाद विस्थापितों के परिवार की स्थिति दयनीय हो जा रही है, विस्थापितों के अधिकार को निश्चित करने के लिए विस्थापन, पुनर्वास, पुनर्स्थापना नीति को समरूप करते हुए जल्द से जल्द विस्थापन आयोग का गठन किया जाए ताकि हमारे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण झारखंड के विस्थापितों को उनका हक और अधिकार मिल सके।

जिसके आलोक में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार के द्वारा विधायक रोशन लाल चौधरी के प्रश्न के जवाब में कहा गया है कि आयोग के सुचारू रूप से संचालन हेतु झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग का गठन शक्ति एवं कार्य प्रणाली आदि के लिए निर्माण से संबंधित झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग गठन कार्य का नियमावली 2025 का प्रारूप तैयार कर लिया गया है, बस नियमावली प्रारूप को लागू करने का प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मैं विस्थापन के मुद्दे को लेकर काफी गंभीर हूं, क्योंकि हमारे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण झारखंड में विस्थापितों का सबसे बड़ा दर्द यही है जिसको लेकर मैं पहले भी सड़क पर विस्थापन आयोग का मांग करता रहा हूं, अब बड़कागांव विधानसभा के जनता ने मुझे आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचने का काम किया जिसके बाद मैं अब विस्थापितों के दर्द को आम सभा के पटल पर रखने का काम कर रहा हूं। हमारा एक ही उद्देश्य है की विस्थापितो को उनका हक और अधिकार दिलाकर ही रहेंगे। विस्थापन आयोग का गठन हो जाने से हमारे बड़कागांव विधानसभा के विस्थापित तो सहित संपूर्ण झारखंड के विस्थापितों की समस्या का समाधान होगा।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement