Hazaribagh News: कर्मचारी शक्ति समागम में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह हुए शामिल
शिक्षक और कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं : मुन्ना सिंह
इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया, JHAROTEF के महासचिव उज्जवल तिवारी, JHAROTEF महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुधा शर्मा जी उपस्थित थी।
हजारीबाग: झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉइज फेडरेशन (JHAROTEF) की जिला इकाई हजारीबाग की ओर से रविवार को हिन्दू +2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में कर्मचारी शक्ति समागम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।समागम में जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी जुटे। इस दौरान संगठन की ओर से 11 सूत्री मांगों को सामने रखा गया, जिनमें प्रमुख रूप से शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ, राज्यकर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करना और शिशु शिक्षण भत्ता पुनः लागू करना शामिल रहा।

उन्होंने कहा कि अधिकारों की लड़ाई तभी सफल हो सकती है जब कर्मचारी और शिक्षक एकजुट होकर अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाएं।इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया, JHAROTEF के महासचिव उज्जवल तिवारी, JHAROTEF महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुधा शर्मा जी उपस्थित थी।
