Hazaribagh News: उपायुक्त ने टाटीझरिया प्रखंड का किया निरीक्षण, पारदर्शी क्रियान्वयन का दिया निर्देश

मनरेगा, पंचायत सचिवालय, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य सेवाओं और बागवानी योजनाओं पर दिया विशेष ध्यान

Hazaribagh News: उपायुक्त ने टाटीझरिया प्रखंड का किया निरीक्षण, पारदर्शी क्रियान्वयन का दिया निर्देश
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह

उन्होंने खराब अवस्था में पड़े जेनरेटर को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। रजिस्टरों की जांच के क्रम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण, पेयजल एवं शौचालय की स्थिति का जायजा लिया।

 हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज टाटीझरिया प्रखंड का व्यापक भ्रमण कर विभिन्न विभागीय योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य केंद्र तथा बागवानी योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने मनरेगा योजनाओं की प्रगति एवं मानव सृजन दिवस के आयोजन की जानकारी प्राप्त की।

पंचायत सचिवालय का निरीक्षण

उपायुक्त ने टाटीझरिया पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। उन्होंने खराब अवस्था में पड़े जेनरेटर को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। रजिस्टरों की जांच के क्रम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण, पेयजल एवं शौचालय की स्थिति का जायजा लिया।
उपायुक्त ने पाया कि पंचायत सचिव द्वारा कार्यालय का यूजर आईडी किसी अन्य व्यक्ति को देकर कार्य कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पंचायत सचिव पर स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

टाटीझरिया स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डॉक्टरों की उपलब्धता, जीवन रक्षक दवाओं (एंटी वेनम, एंटी रेबीज आदि) के स्टॉक, ओपीडी संचालन की स्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन किया।
उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा रात्री पाली की सेवाओं और उपकरणों की उपलब्धता का भी आकलन किया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई और चिकित्सकों हेतु निर्माणाधीन क्वार्टर की स्थिति का निरीक्षण किया।

विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

उपायुक्त ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

विद्यालय परिसर की बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली

मिड-डे-मिल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले आहार की गुणवत्ता की जांच की।

ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय में नामांकित करने के प्रयासों की जानकारी ली।

शिशु पंजी का निरीक्षण किया तथा शिक्षकों को सिलेबस के अनुरूप पढ़ाई पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

मिड डे मील हेतु खाद्यान्न भंडार कक्ष का निरीक्षण कर अनाज की गुणवत्ता जाँची और रसोई घर की साफ-सफाई की समीक्षा की।

साइकिल वितरण योजना की स्थिति जानी।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित पढ़ाया और उनकी पढ़ाई की स्थिति को परखा।


आम बागवानी योजना का निरीक्षण

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने आम बागवानी योजना के लाभुक से मुलाकात की और उनके बगीचे का अवलोकन किया। उन्होंने पौधों की स्थिति की समीक्षा की और लाभुक को पौधों के बेहतर रखरखाव का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की निगरानी प्राथमिकता पर की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान