Hazaribagh News: जिले में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दो दर्जन से अधिक दुकानों पर कार्रवाई
by: Hritik Sinha
On
डीसी शशि प्रकाश सिंह ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम को अभियान चलाने का आदेश दिया। आदेश मिलते ही टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की।
हजारीबाग: नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। जिला परिषद चौक से आनंदा चौक तक नगर निगम और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे बने अस्थायी ठेला-खोमचा व दुकानों को हटाया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण ढहाए गए और मुख्य मार्ग को खाली कराया गया।
काफी समय से सड़क किनारे दुकानें और ठेले खड़े रहने के कारण जाम की समस्या आम हो गई थी। राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इसको लेकर नागरिकों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की थी।

Edited By: Hritik Sinha
Related Posts
Latest News
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
