Hazaribagh News: खिरगांव चौक में ऑटो स्टैंड संचालकों की मनमानी पर जिला प्रशासन की सख्ती

Hazaribagh News: खिरगांव चौक में ऑटो स्टैंड संचालकों की मनमानी पर जिला प्रशासन की सख्ती
file photo

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि टोटो एवं ऑटो का संचालन पूर्ववर्ती प्रणाली से ही होगा और किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हजारीबाग: नगर निगम क्षेत्र के खिरगांव में ऑटो स्टैंड संचालकों द्वारा टोटो रिक्शा को जबरन रोककर यात्रियों को परेशान किए जाने की सूचना प्राप्त होते ही उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर जिला प्रशासन की टीम ने ऑटो संघ के अध्यक्ष एवं ऑटो संचालकों से पूछताछ की। गलत तरीके से टोटो रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने को लेकर ऑटो संचालकों को कड़ी फटकार लगाई गई तथा भविष्य में ऐसी हरकत पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान ऑटो संघ के अध्यक्ष एवं संचालकों ने अपनी गलती स्वीकार की और आश्वासन दिया कि ऐसी पुनरावृति नहीं होगी।
परिवहन विभाग की टीम द्वारा मौके पर कई ऑटो के परमिट एवं कागजातों की जांच की गई। टैक्स फेल पाए गए ऑटो चालकों को सात दिनों के अंदर सभी दस्तावेज अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी ऑटो चालकों को अनिवार्य रूप से खाकी वर्दी पहनकर वाहन चलाने का आदेश दिया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि टोटो एवं ऑटो का संचालन पूर्ववर्ती प्रणाली से ही होगा और किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज