Gumla News : गर्भवती प्रेमिका की टांगी से हत्या, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार
लिव-इन रिलेशन में रह रही नाबालिग प्रेमिका की गुस्से में हत्या
गुमला : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना रायडीह गांव में एक लड़की की टांगी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गयी। मृतका यहां एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। रायडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों ने बताया कि सुमन बिना शादी किए ही लड़की के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। एक सप्ताह पूर्व उसे अपने घर लाया था। तभी से दोनों के बीच मन-मुटाव और आपसी विवाद होते रहता था। सोमवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और सुमन ने गुस्से में टांगी से अपनी प्रेमिका पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका नाबालिग और गर्भवती थी। आरोपित चार माह पूर्व लड़की के घर गया था और बीस दिन वहीं रहा था। मृतका धर्मजयगढ़ छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी।
घटना की सूचना मिलते ही रायडीह पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित 19 वर्षीय सुमन यादव, पिता रुपन यादव, गांव-पुराना रायडीह, थाना-रायडीह को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
