Gumla News: किसानों को मिला 7 करोड़ का कृषि यंत्र, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की मजबूती के लिए किसानों को सबल बनाना जरूरी: शिल्पी नेहा तिर्की

Gumla News: किसानों को मिला 7 करोड़ का कृषि यंत्र, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

गुमला: कार्तिक उरांव महाविद्यालय सभागार में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई. इस वायर पर प्रमंडल के पांच जिलों के 155 कृषक समूह सहित 790 किसानों के बीच करीब 7 करोड़ रुपए की राशि का कृषि यंत्र वितरित किया गया. जिसमें 62 बड़ा ट्रैक्टर, 5 मिनी ट्रैक्टर, 235 पंप सेट और 9 सहायक कृषि यंत्र शामिल है. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आज का दिन किसानों के लिए यादगार रहेगा. उन्होंने कहा कि  राज्य का विकास तभी संभव है जब ग्रामीण अर्थ व्यवस्था मजबूत होगा. ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसानों सबल बनाना जरूरी है. कृषि यंत्र वितरण का उद्वेश्य किसानों के समूह, खासकर महिला समूह को मजबूती प्रदान करना और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है. 

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि किसान जब तक जागरूक नहीं बनेंगे, तब तक योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे. इस लिए सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जरूरी है. विभाग अनुदानित दर पर किसानों को ट्रैक्टर से लेकर पंप सेट तक देने का काम कर रहा है. किसानों को दिए जा रहे ट्रैक्टर में GPS लगाया गया है ताकि इसका दुरुपयोग ना हो सके. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रक्रिया का पालन और बिचौलियों से सावधान रहने की जरूरत है. 

विभाग के द्वारा किसी भी योजना में अंशदान का ऑन लाइन भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है. अगर कोई ऐसा करने को कहता है तो समझ लीजिए की वो आपको ठगने का काम कर रहा है. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने में

यह भी पढ़ें आरक्षी अधीक्षक ने भी लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी, किया वोट

अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्हें निजी स्वार्थ और लालसा को त्याग कर जनता के लिए काम करना है. इस मौके पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में अबुआ सरकार चल रही है. कृषि मंत्री किसानों के मुद्दों पर गंभीर है. किसानों को राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ने और उसका लाभ लेने की जरूरत है. कार्यक्रम में गुमला डी सी प्रेरणा दीक्षित, भूमि संरक्षण विभाग के निदेशक अशोक सम्राट, जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, चेती उरांव, दिनेश्वर महतो सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें झारखंड बजट 2026–27: केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और विकास का घोषणापत्र

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव