किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में गिरिडीह राइफल क्लब का न्यू ब्रांच डीएसपी ने किया उद्घाटन

विद्यार्थियों को आधुनिक शूटिंग तकनीक की मिलेगी नई दिशा

किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में गिरिडीह राइफल क्लब का न्यू ब्रांच डीएसपी ने किया उद्घाटन

किरण पब्लिक स्कूल कोलडीहा में गिरिडीह राइफल क्लब की नई शाखा का उद्घाटन डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम विद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया। बच्चों को अब राइफल शूटिंग और आत्मरक्षा से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।

गिरिडीह: किरण पब्लिक स्कूल के संस्थापक अशोक कुमार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शूटिंग रेंज का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह के पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सिंह समेत विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य राघव भोक्ता, पेट्राॅन सैयद सबीह असरफ, क्लब के वाइस प्रेसिडेंट संतोष कुमार मिश्रा, विद्यालय के निदेशक सह राइफल क्लब के गिरिडीह जिला राइफल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट राजीव रंजन सिंह, क्लब के सचिव रवि कुमार ने फीता काट कर राइफल क्लब का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने चैयरमेन को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि किरण पब्लिक स्कूल में शूटिंग रेंज का स्थापित होना चेयरमैन सर का सराहनीय कदम है। यह स्कूल हर क्षेत्र में आगे बढ़े और समाज व देश के लिए सभ्य तथा साहसी नागरिक का निर्माण करता रहे। विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति का एक उद्देश्य होता है जिसमें राइफल शूटिंग भी अहम् हिस्सा है।हम किसी कार्य को पूरा करने के लिए लक्ष्य साधते हैं,  उसी प्रकार राइफल के निशाने में अहम स्थान पाने वाले का विशेष महत्व है।

कोई भी देश कितना भी प्रतिभाशाली क्यों न हों, अगर संप्रभुता की रक्षा का पुख्ता इंतजाम न हो तो वह देश कभी भी सबल नहीं बन सकता। अतः विद्यालय प्रबंधन समिति समाज, परिवार, देश, आत्मरक्षा इत्यादि की सुरक्षा के लिए राइफल क्लब के द्वारा किरण पब्लिक स्कूल के बच्चों को राइफल शूटिंग सहित अन्य शस्त्र की शिक्षा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मौके पर मुख्य अतिथि के साथ - साथ, अन्य अतिथियों, प्राचार्य, शिक्षकों और बच्चों ने भी निशाना साधा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छोटी रवानी, शिखा स्वर्णिमा, प्रीति कुमारी, नीतू सिन्हा, पंचानंद कुमार सहित अन्य शिक्षक - शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ