पीएम मोदी ने गढ़वा-चाईबासा में भरी हुंकार, NDA सरकार के लिए जनता से मांगा समर्थन

पीएम मोदी बोले- झारखंड में एनडीए की सरकार बनानी है

पीएम मोदी ने गढ़वा-चाईबासा में भरी हुंकार, NDA सरकार के लिए जनता से मांगा समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, अगर जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी की यही कुनीति जारी रही, तो झारखंड में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा. ये आदिवासी समाज और देश की सुरक्षा दोनों के लिए बड़ा खतरा है, इसलिए इस घुसपैठिया गठबंधन को अपने एक वोट से उखाड़ फेकना है.

रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होना शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज झारखंड आगमन हुआ. पीएम मोदी सोमवार को गढ़वा और चाईबासा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता को संबोधित करने आये. गढ़वा और चाईबासा में पीएम मोदी को देखने के लिए भारी संख्या में मोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं में अपने मुखिया को देख उत्साह दुगुना हों गया. बाबूलाल मरांडी सहित बीजेपी नेताओं ने प्रधनमंत्री को अंगवस्त्र पहना कर एवं गुलदस्ता भेट कर पीएम का अभिवादन किया. 

प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 11:30 बजे गढ़वा और दोपहर बाद लगभग 3 बजे चाईबासा पहुंचे. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है. गढ़वा की धरती से प्रदेश के सभी भाई-बहनों को सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं. उन्होंने लोगो से अपील किया कि हम सबको मिलकर झारखंड में एनडीए की सरकार बनानी है. वहीं चाईबासा में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड के विकास के लिए एनडीए पूरी निष्ठा और सेवाभाव से समर्पित है. चाईबासा में जनता-जनार्दन का स्नेह, जोश और जुनून अभिभूत करने वाला है. हम ईमानदारी से झारखंड के विकास की हर कोशिश कर रहे हैं. ये आपकी रोटी भी छीन रहे हैं, ये आपकी बेटी भी छीन रहे हैं और ये आपकी माटी को भी हड़प रहे हैं. 

पीएम मोदी ने कहा, अगर जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी की यही कुनीति जारी रही, तो झारखंड में आदिवासी समाज का दायरा सिकुड़ जाएगा. ये आदिवासी समाज और देश की सुरक्षा दोनों के लिए बड़ा खतरा है, इसलिए इस घुसपैठिया गठबंधन को अपने एक वोट से उखाड़ फेकना है. झारखंड की ये भूमि, जनजातीय गौरव, जनजातीय मान-मर्यादा की साक्षी रही है. ये माटी उस आदिवासी शौर्य की साक्षी रही है, जिसने भारत की आजादी, भारत की संस्कृति और विरासत की रक्षा की है.

 

Read More.. पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC और BJP के घोषणापत्र में क्या अंतर? जानिए किसने क्या वादे किए

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement