Dumka news: सीएम ने मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का किया उद्घाटन 

मुख्यमंत्री ने कहा, पर्यटक स्थलों के विकास को लेकर राज्य सरकार लगातार बढ़ रही है आगे 

Dumka news: सीएम ने मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का किया उद्घाटन 
सीएम ने मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का किया उद्घाटन (तस्वीर)

राज्य में पर्यटन के साथ पर्यावरण का विशेष ख्याल रखने हेतु इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यहां इको फ्रेंडली रिजॉर्ट बनाया गया है।

दुमका: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की दिशा में आज एक और सौगात राज्य वासियों को दी। उन्होंने दुमका जिला अंतर्गत मयूराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम परिसर में नवनिर्मित इको फ्रेंडली रिसोर्ट का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटक स्थलों के विकास को लेकर हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस दिशा में सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों के ब्यूटीफिकेशन के साथ पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को झारखंड के प्रति आकर्षित कर सकें।

पर्यटन के साथ पर्यावरण का भी विशेष ख्याल 

राज्य में पर्यटन के साथ पर्यावरण का विशेष ख्याल रखने हेतु इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यहां इको फ्रेंडली रिजॉर्ट बनाया गया है। वहीं, इको फ्रेंडली रिजॉर्ट के उद्घाटन समारोह में सांसद नलिन सोरेन, विधायक बसंत सोरेन विधायक लुईस मरांडी, दुमका जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा और पूर्व मंत्री बादल मौजूद थे।

क्या है खासियतें 

विदित हो कि मसानजोर बांध परिसर में बने इको फ्रेंडली रिसॉर्ट में 25  कॉटेज हैं, जिनमें 10 प्रीमियम और 15 डीलक्स शामिल हैं। यह एसपीएफ लकड़ी से निर्मित है, जो टिकाऊ होने के साथ कॉटेज को काफी आकर्षक लुक देता है। यहां कैफेटेरिया के साथ जिम और पार्किंग की व्यवस्था है। पर्यटक यहां स्पीड बोटिंग का भी पूरा लुत्फ उठा सकेंगे। इको रिसॉर्ट के निर्माण से मसानजोर डैम को एक पर्यटक स्थल के रूप में जहां विशेष पहचान और बढ़ावा मिलेगा। वहीं, पर्यटकों को भी काफी सुविधा एवं सहूलियत होगी।

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव