दुमका: तसर उत्पादकों के प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन, हेमंत भी रहे मौजूद

दुमका: तसर उत्पादकों के प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन, हेमंत भी रहे मौजूद

दुमका: जिले के इंडोर स्टेडियम में सोमवार को तसर उत्पादकों के प्रमंडल स्तरीय कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन उद्योग विभाग के हस्तकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा रेशम के क्षेत्र में झारखंड, विशेषकर संथाल परगना की एक अलग पहचान है। पूरे राज्य में रेशम की सबसे अधिक खेती दुमका जिले में होती है। इस पहचान को बरकरार रखने की जरूरत है। विभाग बेहतर ढंग से कार्य योजना तैयार करें। ताकि रेशम से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि हो सके तथा स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सके। सीएम ने यह भी कहा कि उत्पादकता में तेजी लाने के लिए नए तकनीक को अपनाना होगा। जिस रेशम के धागे को निकालने में महीनों का वक्त लग जाता था, वही धागा मशीनों की मदद से मिनटों में निकाला जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: Dumka News: बाल विवाह के खिलाफ UN का बड़ा कदम, 27 नवंबर को मनाया जाएगा वैश्विक दिवस

 

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि खादी हमारे देश की पहचान है। खादी के परिधानों का तकनीक के माध्यम से निर्माण होने के कारण उसकी मांग बढ़ी है। इसलिए मांग पूरी करने के लिए अपने उत्पादों को बेहतर बनाएं। वहीँ प्रकृति संरक्षण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति की व्यवस्था को बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है, तभी हमें उसका लाभ मिलेगा। पूर्व में इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में काजू के वृक्ष पाए जाते थे, जो कि अब ना के बराबर ही दिखाई देते हैं। हमने सारे जंगल उजाड़ दिए।

यह भी पढ़ें: Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक

दुमका उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि रेशम से जुड़े उत्पादन के गुणवत्ता बेहतर हो, इसके लिए कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी एवं बढ़ती मांगों की पूर्ति की जा सकेगी।

रेशम उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सहायक उद्योग निदेशक रेशम संथाल परगना, सुधीर कुमार सिंह को मुख्यमंत्री एवं पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा विभागीय कैलेंडर एवं पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसके अलावा बेहतर कार्य करने वाले रेशम के किसानों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

इस समारोह में संथाल संथाल परगना के आयुक्त भगवानदास, उपायुक्त बी राजेश्वरी, पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश, हथकरघा के निदेशक और आईआईएम लखनऊ के डॉ सी एम मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान