Dhanbad News: जिंदगी से हार मान चुके बुजुर्ग के लिए जीवन दायक बना SJAS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

डॉ. बसु ने वैस्कुलर सर्जरी कर मरीज को किया ठीक

Dhanbad News: जिंदगी से हार मान चुके बुजुर्ग के लिए जीवन दायक बना SJAS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
इलाज से ठीक हुए मरीज के साथ परिजन.

पिछले 15 वर्षों से इस मरीज ने कई बड़े अस्पतालों का दौरा किया, लेकिन कहीं भी उनकी बीमारी का सही निदान या इलाज नहीं हुआ. SJAS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉ. बसु ने इस स्थिति को चुनौती के रूप में लिया और वैस्कुलर सर्जरी करने का फैसला किया. 15 दिन में ही मरीज की स्थिति में संपूर्ण सुधार हुआ और वे फिर से अपने पैरों पर चलने लगे.

धनबाद: SJAS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डॉ. अर्घ्य बसु ने एक बुजुर्ग मरीज की जान बचाकर न केवल उनके पैर, बल्कि उनके पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी. मरीज जो कि झरिया के निवासी है, कई सालों से गंभीर वेरिकोज वेन्स और थ्रोम्बोसिस से जूझ रहा था. उनके दोनों पैरों की नसें पूरी तरह से खराब हो चुकी थीं और पैर काले हो चुके थे. मरीज के लिए यह स्थिति बेहद दर्दनाक थी, जिसके चलते वे रातों में सो भी नहीं पा रहे थे.

पिछले 15 वर्षों से इस मरीज ने कई बड़े अस्पतालों का दौरा किया, लेकिन कहीं भी उनकी बीमारी का सही निदान या इलाज नहीं हुआ. हाल ही में, जब उनकी स्थिति और भी बिगड़ गई और उन्हें पैर में गंभीर दर्द और घाव के साथ धनबाद के SJAS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में लाया गया, जहाँ डॉ. बसु ने तुरंत मरीज का निरीक्षण किया और आवश्यक टेस्ट जैसे कलर डॉपलर, एंजियोग्राफी कराए. टेस्ट के परिणाम ने यह दिखाया कि मरीज की नसें पूरी तरह से खराब हो चुकी थीं और सारी नसों में खून जमा हो गई थी और दोनों पैरों को काटने की जरूरत पड़ सकती थी लेकिन, डॉ. बसु ने इस स्थिति को चुनौती के रूप में लिया और वैस्कुलर सर्जरी करने का फैसला किया.

इस ऑपरेशन के दो प्रमुख हिस्से थे: पहला, ट्रेंडलेनबर्ग ऑपरेशन, जिसमें खराब नसों को हटाया गया और दूसरा  थ्रोम्बोएम्बोलेक्टॉमी, जिसमें फोगार्ट कैथेटर का इस्तेमाल करके नसों में जमा खून को निकाला गया. यह प्रक्रिया बेहद गंभीर और जोखिम भरी थी,जिसे डॉ. बसु ने इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

ऑपरेशन के तीन दिन बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. घर पर विशेष ड्रेसिंग के माध्यम से 15 दिन में ही मरीज की स्थिति में संपूर्ण सुधार हुआ और वे फिर से अपने पैरों पर चलने लगे. यह एक ऐसा क्षण था जब मरीज ने लगभग दस साल बाद खुद को बिस्तर से बाहर निकाला और अपने परिवार का सहारा बनने में सक्षम हुए.

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: तिवारी बस्ती के समीप सीआईएसएफ की छापेमारी, 80 टन कोयला जब्त

मरीज के परिवार ने SJAS सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और डॉ. बासु के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन एवं “डॉ. बसु ने सिर्फ हमारे घर के अभिभावक के केवल पैर ही नहीं बचाये, बल्कि हमारे पूरे परिवार की जिंदगी को बचाया एवं बदल दिया है.”

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ का फ्लैग मार्च और मोबिलाइजेशन ड्रिल संपन्न 

इस सर्जरी ने चिकित्सा विज्ञान की उपलब्धियों के साथ ही अस्पताल की अत्याधुनिक मशीनों एवं क्षमता को भी दर्शाया है. जिससे यह सिद्ध होता है कि किस प्रकार एक अच्छा विचार रखने वाला एवं मरीजों का सही एवं समुचित ईलाज करने वाला अस्पताल एवं बेहतरीन डॉक्टर अपने मेहनत और संकल्प से किस प्रकार किसी के जीवन को पूरी तरह से बदल सकता है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक