Dhanbad News: नगर स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न
गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना लक्ष्य
by: Sujit Sinha
On
धनबाद: नगर आयुक्त ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य शहर के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सभी विभागों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय को मजबूत करना था.
बैठक में सभी विभागों को अर्श क्लिनिक की जानकारी देने, एनसीडी पोर्टल से जुड़े सभी कर्मियों को प्रशिक्षण देने, सभी स्वास्थ्यकर्मियों को गुणवत्ता प्रमाणन के नियमों के अनुसार प्रशिक्षित करने, ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के लिए ड्यूटी रोस्टर तैयार करने, परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 11 जुलाई से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए सभी योग्य दंपतियों की सूची बनाकर और सर्जनों का रोस्टर तय कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों को भेजने, सभी कार्यों को समय पर पूरा करने और निगरानी करने के लिए एक कोर समिति बनाने, डोमपाड़ा, हीरापुर, भूली व झरिया के अटल मोहल्ला क्लिनिक, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंदरी और राजबाड़ी में जरूरी मरम्मत कराने सहित अन्य निर्णय लिए गए. बैठक में सभी विभागों ने मिलकर समयबद्ध तरीके से कार्य करने और परस्पर सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.
Related Posts
Latest News



