अवैध राशि वसूली के आरोप में तीन स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक निलंबित

बकाया वेतन भुगतान के नाम पर अन्य शिक्षकों से अवैध राशि वसूली का आरोप

अवैध राशि वसूली के आरोप में तीन स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक निलंबित
चंदन कुमार

जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार, इन शिक्षकों पर स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान के नाम पर अन्य शिक्षकों से अवैध राशि वसूली का आरोप है। इस संबंध में कार्यालय को कई शिकायतें और परिवाद पत्र प्राप्त हुए थे। जांच के बाद तीनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, परंतु उनका जवाब असंतोषजनक और भ्रामक पाया गया।

पश्चिमी सिंहभूम: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी चंदन कुमार ने गुरुवार की देर रात निर्देश जारी करने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो ने तीन स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षकों में राकेश कुमार (मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर), आलोक आनंद मुण्डु (प्लस टू उच्च विद्यालय, कुल्डा बंदगांव) और फेडरिक प्रदीप मिंज (प्लस टू उच्च विद्यालय, गोइलकेरा) शामिल हैं।

इसके बाद जिला उपायुक्त की स्वीकृति प्राप्त कर तीनों को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के तहत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में राकेश कुमार का मुख्यालय शिक्षा पदाधिकारी, कुमारडुंगी कार्यालय, आलोक आनंद मुण्डु का मुख्यालय शिक्षा पदाधिकारी, जगन्नाथपुर कार्यालय तथा फेडरिक प्रदीप मिंज का मुख्यालय शिक्षा पदाधिकारी, मनोहरपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा तथा निर्धारित मुख्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य रहेगा।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन
Sahebganj News: जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं
Sahebganj News: मनरेगा कर्मचारी संघ का जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
Xiaomi Pad 8 Launch India: लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस, कीमत 33,999 से शुरू
Sahebganj News: 9 से 14 मार्च तक चलेगा आधुनिक पशुपालन तकनीक का प्रशिक्षण
चीन के 50 मीटर गहरे कुएं से 3 साल बाद कुत्ते को बचाया: लोगों का प्यार और रेस्क्यू टीम की मिसाल
Pakur News: कालाजार से बचाव को लेकर छिड़काव अभियान
Pakur News: अवैध गिट्टी लदा एक हाईवा जब्त, पुलिस की आगे की जांच जारी
Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की पहल
Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच, गुणवत्ता पर दिया गया जोर
Pakur News: समाहरणालय परिसर में जनता दरबार आयोजित