चाईबासा: जनसेवा हेतु चौबीसों घंटे कार्यरत रहते हैं पुलिस जवान: कुलदीप
On
16वीं कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरु
चाईबासा: कोल्हान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि पुलिस की नौकरी में हर दिन नई चुनौती से जूझना पड़ता है। पुलिस के जवान 24 घंटे लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं। वे शुक्रवार को पुलिस केंद्र में आहूत 16वीं कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
श्री द्विवेदी ने कहा कि जिस प्रकार पुलिस के जवान हर समय ड्यूटी में तैनात हरते हैं तो ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति चिंता स्वाभाविक है और स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद अहम है। कहा कि ये प्रतियोगिता हमारे जवानों में न सिर्फ शारीरिक फिटनेस लाएगा, बल्कि मानसिक तौर पर भी पुलिस के जवान इससे दुरुस्त होगें। उन्होंने प्रतिभागी जवानों से कहा कि अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान विभिन्न चुनौतियों से गुजरते हुए बहुत तरह के अवसादों का सामना करते हुए जब आप खेल के मैदान में उतरते हैं तो जीवन की अलग- अलग समस्याओं व चुनौतियों को भूल जाते हैं। खेल के मैदान में आपसी भाईचारे के साथ पूरी मेहनत से अपना पसीना बहाते हैं व यहां से सकारात्मक ऊर्जा के साथ मैदान से बाहर आते हैं।
यह भी पढ़ें:

इस मौके पर मौजूद पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने स्वागत संबोधन में कहा कि काफी वर्षों के बाद कोल्हान रेंज के गेम्स का चाईबासा में आयोजन हुआ है। उन्होंने पूरी टीम को अत्यंत कम समय में खेलों की तैयारी करने के लिए बधाई दी। कहा कि तीन दिवसीय आयोजन में खेलकूद प्रतियोगिता काफी सफल तरीके से आयोजित होगी। कहा कि खेलकूद से जीवन में अनुशासन के साथ टीम भावना भी जाग्रत होती है और लक्ष्य को सामूहिकता के साथ साधने की शक्ति मिलती है।
[URIS id=9499]
यह भी पढ़ें चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
इस प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों सरायकेला, खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के चुने हुए खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में अपना जौहर दिखाएंगे। उदघाटन सत्र में आयुक्त कोल्हान प्रमंडल, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां, पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चाईबासा रेंज, कमांडेंट 114 बटालियन सीआरपीएफ, कमांडेंट 60 बटालियन सीआरपीएफ, जिले के पुलिस उपाधीक्षक, चाईबासा पुलिस के जवान, खिलाड़ी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
Edited By: Samridh Jharkhand
