मुहर्रम को लेकर किया बैठक, रूट चार्ट व सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे सूचनाओं पर रखें कड़ी निगरानी 

मुहर्रम को लेकर किया बैठक, रूट चार्ट व सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम
जिलास्तरीय बैठक का आयोजन

शांतिपूर्ण माहौल के विरुद्ध गलत आचरण करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा शांति समिति की बैठक में परंपरागत तौर पर त्योहार के आयोजन को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम-2024 के तदर्थ जिला अंतर्गत बेहतर विधि- व्यवस्था संधारण के निमित्त जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। 

बैठक में उपायुक्त के द्वारा आगामी 17 जुलाई को निर्धारित त्योहार के निमित्त विधि व्यवस्था सहित यातायात व्यवस्था, इस अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस का समय एवं रूट चार्ट, पर्याप्त मात्रा में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के अलावे सोशल मीडिया यथा व्हाट्सएप/फेसबुक/ट्विटर आदि पर प्रसारित हो रहे सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखने को लेकर विस्तृत रूप से दिशा निर्देश दिया गया।

उक्त संदर्भ में उपायुक्त द्वारा बताया गया कि बैठक में सौहार्द पूर्ण माहौल में त्योहार आयोजन के निमित्त थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक में प्राप्त समस्या/शिकायत का स्थानिक निदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि त्योहार के दिन शांतिपूर्ण माहौल के विरुद्ध गलत आचरण करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा शांति समिति की बैठक में परंपरागत तौर पर त्योहार के आयोजन को पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। 

उन्होंने बताया कि बैठक में सिविल सर्जन को त्योहार के दिन चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति तथा सभी एंबुलेंसों को ड्राइवर सहित क्रियान्वित रखने तथा क्षेत्र अंतर्गत बिजली एवं पानी की व्यवस्था को तंदुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जुलूस के मार्ग में रोशनी की व्यवस्था करने, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को आपसी समन्वय के साथ संपूर्ण व्यवस्था पर निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें Bokaro News : बीएसएल में “निष्ठा” पहल का भव्य शुभारंभ, सुरक्षित कार्यस्थल की ओर कदम

उक्त बैठक में अपर उपायुक्त कमलेश्वर नारायण, सहायक समाहर्ता अर्णव मिश्रा(भा.प्र.से), पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय) शुवेन्दु, अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, संलग्न कार्यकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें टाटा पावर और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के बीच ऐतिहासिक समझौता

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव