Chaibasa News: क्रिकेट अंपायरों का दो दिवसीय कार्यशाला 5 और 6 अक्तुबर को

मान्यता प्राप्त जिला पैनल के अंपायर लेंगे हिस्सा

Chaibasa News: क्रिकेट अंपायरों का दो दिवसीय कार्यशाला 5 और 6 अक्तुबर को
बैठक में शामिल सदस्य.

कार्यशाला में झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से एक बीसीसीआई पैनल एवं एक बीसीसीआई लेवल-1 के अंपायर को चाईबासा भेजा जा रहा है. ये दोनों अंपायर बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में प्रतिदिन दो सत्रों में जिला पैनल के अंपायरों को क्रिकेट के नियमों के अलावा आईसीसी, बीसीसीआई एवं जेएससीए द्वारा लागू किए गए नए नियमों के बारे में जानकारी देंगे.

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 5 एवं 6 अक्तुबर को जिला के अंपायरों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इस कार्यशाला में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त जिला पैनल के अंपायर भाग लेंगे. जिला महासचिव के अनुरोध पर इस कार्यशाला में झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से एक बीसीसीआई पैनल एवं एक बीसीसीआई लेवल-1 के अंपायर को चाईबासा भेजा जा रहा है. ये दोनों अंपायर बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में प्रतिदिन दो सत्रों में जिला पैनल के अंपायरों को क्रिकेट के नियमों के अलावे आईसीसी, बीसीसीआई एवं जेएससीए द्वारा लागू किए गए नए नियमों के बारे में जानकारी देंगे. 

जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि कल ही अंपायर सब कमिटी की एक बैठक एसआर रुंगटा पैविलियन स्थित जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में आयोजित की गई थी. उक्त बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा के अलावे दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कराने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे जिला क्रिकेट संघ ने स्वीकार कर लिया है. उन्होने बताया कि इस संदर्भ में झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ से दो अंपायर भेजने का अनुरोध किया गया है. 

महासचिव ने बताया कि अंपायरों के आग्रह पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने सभी क्रियाशील अंपायरों को जिला क्रिकेट संघ का लोगो युक्त टी-शर्ट एवं हैट प्रदान करने पर सहमति प्रदान की है जो 16 अक्तुबर से प्रारंभ हो रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के पूर्व उपलब्ध करा दिया जाएगा. बैठक में जिला क्रिकेट संघ के महासचिव के अलावे संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, अंपायर सब कमिटी के चेयरमैन जयंत श्रीवास्तव, स्कोरर सब कमिटी के चेयरमैन संदीप रॉय, विमलेश नाग, तेजनाथ लकड़ा, अमित करवा, फरमान इलाही, के अलावे चौदह अंपायर उपस्थित थे जबकि छः अंपायरों ने जूम के माध्यम से आनलाईन मीटिंग में शिरकत की.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक