चाईबासा: केंद्रीय मंत्री रणवित सिंह बिट्टू एवं शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

राहुल गांधी को लेकर किया था अमर्यादित भाषा प्रयोग

चाईबासा: केंद्रीय मंत्री रणवित सिंह बिट्टू एवं शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी.

भारत सरकार के मंत्री रणवित सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र राज्य के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के द्वारा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरोध में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने के खिलाफ में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में शहीद पार्क चौक के पास पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया.

चाईबासा: जिला कांग्रेस कमिटी, प०सिंहभूम के तत्वावधान में भारत सरकार के मंत्री रणवित सिंह बिट्टू और महाराष्ट्र राज्य के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड के द्वारा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरोध में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने के खिलाफ में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में शहीद पार्क चौक के पास पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को इस तरह के मंत्री को जो अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं और महाराष्ट्र सरकार में गठबंधन की साथी के द्वारा जो भाषा का प्रयोग किया गया है , इन दोनों को बर्खास्त किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू को जिसको राहुल गांधी ने तीन बार सांसद बनाया और इस तरह से एहसान फरामोश के व्यक्ति को शर्म से डूब मरना चाहिए.

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, आरजीपीआरएस प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश सावैयां, युवा कांग्रेस मनोहरपुर विस अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र बोयपाई, कार्यकारी अध्यक्ष सिल्वेस्टर कोड़ाह, जिला महासचिव बालेमा कुई, कैरा बिरुवा , जिला सचिव जानवी कुदादा, मोहन सिंह हेम्ब्रम, सोशल मीडिया जिला संयोजक मो० सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष जहाँगीर आलम, एनएसयूआई जिला महासचिव अनीश गोप, महिला नेत्री मंजु बिरुवा, कांग्रेस नेता संतोष सिन्हा, राकेश सिंह, नन्द गोपाल दास, बच्चन खान, जस्टिन कालुण्डिया, राहुल महतो,दामु बानरा, आकाश गोप, सुशील दास आदि उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान