#Bokaro झारखंड में कोरोना का तीसरा केस बोकारो में मिला, बांग्लादेश से लौटी है पीड़ित महिला

#Bokaro झारखंड में कोरोना का तीसरा केस बोकारो में मिला, बांग्लादेश से लौटी है पीड़ित महिला

 

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण का तीसरा केस बोकारो में मिला है. न्यूज एजेंसी एएनआइ ने यह खबर राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के हवाले से दी है. वह महिला हाल में बांग्लादेश की यात्रा कर लौटी है. यहां के तीन दंपती हाल में बांग्लादेश के दौरे पर गए थे और एक कोरोना पीड़ित मिली हैं. सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है. नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि इस तरह राज्य में कोरोना के कुल केस तीन हो गए हैं.


झारखंड में कोरोना की पहली मरीज रांची के हिंदपीढी इलाके में मिली थी जो मलेशियाई महिला है और दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में शामिल होने के बाद धर्म प्रचार के लिए झारखंड आयी थी. दूसरा मरीज हजारीबाग के विष्णुगढ के एक गांव में मिला. वह 52 वर्षीय व्यक्ति आसनसोल में मजदूरी का काम करता है और लाॅकडाउन के बाद ट्रक से लिफ्ट लेते हुए व पैदल अपने गांव पहुंचा था.

 

झारखंड की तीसरी कोरोना पीड़ित बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो इलाके की रहने वाली है और वह बांग्लादेश तबलीगी जमात के आयोजन में शामिल होने गयी थी.

झारखंड में कोरोन के केस देर से मिलने शुरू हुए, लेकिन ये तीन अलग-अलग इलाकों में मिलना खतरे को बताता है. ऐसे में सावधानी, सतर्कता व लाॅकडाउन का पालन आवश्यक है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर