चाईबासा: 28 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर ने की बैठक

चाईबासा: 28 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन, न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक करते प्रधान जज

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने बैंक ऋण, पेंशन, वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले, भूमि संबन्धित विवाद, वैवाहिक विवादों से संबन्धित, पारिवारिक न्यायालय से संबंधित मामलों को प्री लिटिगेशन मोड पर मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादन के लिए संपर्क कर सकते हैं

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में आगामी 28 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में किया जाना है, राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं, राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मौहम्मद शाकिर ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारीयों के साथ एक बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत में के सफल आयोजन पर चर्चा की।

WhatsApp Image 2024-09-09 at 19.41.55_4a2cb060 (1)
बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देश

उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों को लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए प्रेरित किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने बैंक ऋण, पेंशन, वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले, भूमि संबन्धित विवाद, वैवाहिक विवादों से संबन्धित, पारिवारिक न्यायालय से संबंधित मामलों को प्री लिटिगेशन मोड पर मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादन के लिए संपर्क कर सकते हैं। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव कुमार सिंह, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एंजेलिना नीलम मड़की,  अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (सदर) सह रजिस्ट्रार सुप्रिया रानी और प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूजा पांडेय उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक