बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान जोश में, 2020 के सभी चरणों का रिकॉर्ड टूटा

2020 के मुकाबले मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान जोश में, 2020 के सभी चरणों का रिकॉर्ड टूटा

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण में बंपर वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार दोपहर एक बजे कुल 42.31 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यह मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव से कहीं अधिक है।

बिहार के 121 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह 11 बजे तक के इस मतदान प्रतिशत ने न सिर्फ 2020 के पहले चरण के मतदान प्रतिशत का रिकॉर्ड तोड़ा है, बल्कि यह 2020 के दूसरे और तीसरे चरण के मतदान प्रतिशत से भी अधिक है। 2020 के विधानसभा के लिए तीन चरण में मतदान हुआ था, जबकि इस बार दो चरण में मतदान हो रहा है।

बिहार विधानसभा के लिए हो रहे पहले चरण के मतदान प्रतिशत चौंकाने वाले हैं। इस बार सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि 2020 विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 बजे तक 18.48 प्रतिशत, दूसरे चरण में 11 बजे तक 19.26 प्रतिशत, जबकि तीसरे चरण में 11 बजे तक 19.74 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, इस बार सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत, सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की