बिहार : महागठबंधन सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, नीतीश बोले – सब साथ लड़ेंगे तो 2024 जीतेंगे

पटना : बिहार में महागठबंधन की नयी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि हम सब साथ मिल कर लड़ेंगे तो 2024 का चुनाव जीतेंगे। नीतीश का इशारा लोकसभा चुनाव की ओर था। उन्होंने कहा कि देश भर की राजनीतिक पार्टियों से मेरे पास फोन आ रहा है और वे मेरे निर्णय को सही बता रहे हैं। मालूम हो कि इस महीने के पूर्वार्द्ध में नीतीश कुमार ने जदयू-भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया और फिर जदयू-राजद-कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस सरकार में फिर से राजद नेता तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।
अब हमारा संकल्प है कि हम मिलकर बिहार का विकास करेंगे। हमें देश भर की पार्टियों के लोगों ने फोन कर कहा कि आपने सही निर्णय लिया है। हमने कहा कि सब मिल कर लड़ेंगे तो 2024 भी जीतेंगे। दिल्ली से कुछ काम नहीं हो रहा सिर्फ प्रचार हो रहा है, लोगों की आय घट रही है: बिहार CM नीतीश कुमार pic.twitter.com/6vjy5SM5qp— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2022
नीतीश कुमार ने कहा, 2020 में हमने भाजपा से कहा था कि ज्यादा सीट आप जीते हैं तो आपका मुख्यमंत्री बनना चाहिए। लेकिन मुझ पर दवाब दिया गया कि आप ही संभालिए। हमारी पार्टी के लोगों ने तय किया तो हम जहां पहले थे वहां चले गए।
2020 में हमने कहा था कि ज्यादा सीट आप जीते हैं तो आपका मुख्यमंत्री बनना चाहिए। लेकिन मुझ पर दवाब दिया गया कि आप ही संभालिए।…हमारी पार्टी के लोगों ने तय किया तो हम जहां पहले थे वहां चले गए: विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार pic.twitter.com/cQ8DPnDnh5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2022
उन्होंने कहा, अब हमारा संकल्प है कि हम मिलकर बिहार का विकास करेंगे। हमें देश भर की पार्टियों के लोगों ने फोन कर कहा कि आपने सही निर्णय लिया है। हमने कहा कि सब मिल कर लड़ेंगे तो 2024 भी जीतेंगे। दिल्ली से कुछ काम नहीं हो रहा सिर्फ प्रचार हो रहा है, लोगों की आय घट रही है।
इनको(भाजपा) भय 2024 का है, 2024 में 40 की 40 सीट(लोकसभा) हम जीतेंगे। ये(भाजपा) डर से सदन में हमारा सामना नहीं कर पा रहे हैं तो अपने तीनों जमाइयों को आगे कर दिया, CBI, ED और IT: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पटना pic.twitter.com/MxYFUxBK38
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2022
वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा, बीजेपी के साथ रहे तो राजा हरिश्चंद्र बन जाएंगे और हाथ छोड़ देंगे तो भ्रष्टाचारी। मैं विदेश जाता हूं तो मुझ पर लुकआउट नोटिस लगता है, लेकिन मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या पर लुकआउट नहीं था। ये हजारों करोड़ लेकर भाग गए।
BJP के साथ रहे तो राजा हरिश्चंद्र बन जाएंगे और हाथ छोड़ देंगे तो भ्रष्टाचारी।..मैं विदेश जाता हूं तो मुझ पर लुकआउट नोटिस लगता है, लेकिन मेहुल चोकसी, नीरव मोदी, ललित मोदी और विजय माल्या पर लुकआउट नहीं था। ये हजारों करोड़ लेकर भाग गए: विधानसभा में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव pic.twitter.com/QZwaSR6J8a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2022
तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा को 2024 के चुनाव का डर है। हम 40 की 40 सीटें लोकसभा की यहां जीतेंगे। ये डर से सदन में हमारा सामना नहीं कर पा रहे हैं तो अपने तीनों जमाइयों को आगे कर दिया।