बिहार में ट्रेन के लोको पायलट की बड़ी चूक, लाल सिग्‍नल के बाद भी नहीं रुकी पटना जा रही एक्‍सप्रेस ट्रेन

बिहार में ट्रेन के लोको पायलट की बड़ी चूक, लाल सिग्‍नल के बाद भी नहीं रुकी पटना जा रही एक्‍सप्रेस ट्रेन

बिहार डेस्क: सोमवार को बिहार में एक बड़ा रेल दुर्घटना (train accident) होने से टल गया। बता दें कि एक एक्सप्रेस ट्रेन लाल सिग्नल को पार करते हुए आगे निकल गई। यह वाक्या ईस्ट सेंट्रल रेलवे दानापुर रेल डिवीजन (Danapur Rail Division) के करौटा स्टेशन के नजदीक हुआ। संयोग अच्छा रहा कि ट्रेन या फिर किसी और को इससे कोई क्षति नहीं पहुंचा। रेलवे ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है। रेल गाड़ी के दोनों लोको पायलट को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेशन प्रबंधक (station manager) के द्वारा तकनीकी वजहों से करौटा स्टेशन आउटर सिग्नल को लाल कर कटिहार से आ रही गाड़ी नंबर-15713 कटिहार पटना इंटरसिटी ट्रेन को रुकने का इशारा किया था। लेकिन लोको पायलट की लापरवाही के वजह से ट्रेन लाल सिग्नल पार कर गई। इसके बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। ट्रेन के सिग्नल पार करने की इस घटना के बाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर रेल डिवीजन के द्वारा जांच का आदेश दिया गया है।
बता दें कि रेलवे में इस तरह की लापरवाही को बेहद गंभीर माना जाता है। ऐसे मामलों में लोको पायलट को रेलगाड़ियों के संचालन से अलग भी किया जा सकता है। इस संदर्भ में पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ विरेंद्र कुमार बताते हैं कि घटना में अभी ट्रेन के चालक को निलंबित किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर जांच का आदेश दिया है। इस संदर्भ में मंडल मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन के लोको पायलट वीरेंद्र कुमार राय तथा सहायक लोको पायलट अरविंद कुमार सिंह को निलंबित किया गया है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी
Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन
Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली
Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद
Dumka News: जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र
ईरानी हमलों काे लेकर रियाद में सऊदी–पाक सैन्य प्रमुख की हुई बैठक
Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट
Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’