आज की आवश्यकता वर्चुअल लैब: बीके पांडेय
On
रांची: लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शिक्षा हमारी जरूरत है। उक्त बातें डीएवी बरियातू के प्राचार्य बीके पांडेय ने कैम्ब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शिक्षा विषय पर आयोजित वेविनार में कहा। उन्होंने वर्चुअल लैब को आज की आवश्यकता बताते हुए शिक्षण संस्थानों में विज्ञान की प्रयोगशालाओ का दुरुस्त होना महत्वपूर्ण बताया।
कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं इस दौरान एक विकल्प के रूप में स्थापित हुआ है। जिसका लाभ विद्यार्थियों को उठाना है। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक रसीदा अब्बास ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रेणु ने किया। मौके पर संस्थान के सचिव नवनीत सिंह, कॉर्डिनेटर संजीव तिवारी आदि लोग मौजूद थे। वेविनार में बीएड व डीएलएड के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


