बाबा की भक्ति में डूबे राष्ट्रपति कोविंद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

बाबा की भक्ति में डूबे राष्ट्रपति कोविंद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

देवघर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने देवघर पहुंचे। उनका दोपहर को करीब एक बजे एयरफ़ोर्स के विमान से कुंडा एअरपोर्ट आगमन हुआ, जहाँ पर मंत्री बादल पत्रलेख ने स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी राष्ट्रपति के साथ आईं। यहाँ से वे फिर सड़क के रास्ते धाम पहुंचे। मंदिर में राष्ट्रपति ने शिव-पार्वती की 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे परिसदन के लिए रवाना हो गये, जहाँ पर उन्होंने भोजन के उपरांत विश्राम किये। वहीं चार बजे राष्ट्रपति कोविंद एअरपोर्ट से रांची के लिए रवाना हो गये।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघर में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम की गयी। बाबा मंदिर और परिसदन जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से सील कर नो-एंट्री जोन घोषित कर दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो पाए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किया गया।

वहीं, मंदिर में राष्ट्रपति के आगमन पर मंदिर प्रांगन में ग्यारह वैदिक पुरोहितों ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गर्भ-गृह में बाबा पर जलार्पण किया। जिसके बाद पुरोहितों ने उनसे विधि अनुसार पूजा-अर्चना करवाई। राष्ट्रपति के पूजा-अर्चना के दौरान अन्य लोगों का मंदिर में प्रवेश पर रोक लगी हुई थी। साथ ही राष्ट्रपति को अगवानी में लगे अधिकारियों एवं पुरोहितों की सूची तैयार कर पहचान पत्र जारी कर दिया गया था।

 

यह भी पढ़ें: Giridih News: अरगाघाट पुल जर्जर, लगभग एक साल बाद भी मरम्मत का कार्यादेश नहीं

यह भी पढ़ें: Ranchi News: डीपीएस में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, शिक्षकों की प्रतिभा ने बांधा समां

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी