यह देश हिंदुओं का है, हिंदुत्ववादियों का नहीं, हिंदुत्ववादियों ने ही गांधी को मारी थी गोली : राहुल गांधी

यह देश हिंदुओं का है, हिंदुत्ववादियों का नहीं, हिंदुत्ववादियों ने ही गांधी को मारी थी गोली : राहुल गांधी

जयपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के जयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रविवार को कहा, यह देश हिंदुओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुःख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए। राहुल गांधी महंगाई हटाओ रैली को जयपुर में संबोधित कर रहे थे।


राहुल गांधी ने कहा कि देश की राजनीति में दो शब्दों की टक्कर है: एक हिंदुत्व और दूसरा हिंदुत्ववादी। राहुल गांधी ने कहा कि ये दोनों अलग-अलग शब्द हैं। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान को ऐसे ही संवेदनशील इंसान की जरूरत है, जो अपनों का ख्याल रखे, देश का ख्याल रखे। क्योंकि हिंदुस्तान भावनाओं का देश रहा है। कांग्रेस की इस रैली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पहंुचीं थीं, राहुल गांधी उन्हें हाथ थाम कर साथ ले जाते दिखे।


राहुल गांधी ने कहा, हिंदू और हिंदुत्ववादी शब्द एक नहीं है, ये दो अलग.अलग शब्द है और इनका मतलब भी अलग है। मैं हिंदू हूं मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू और गोडसे हिंदुत्ववादी। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, महात्मा गांधी ने पूरी जिंदगी सच को ढूंढने बीता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोली मारी। हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है उसको सत्य से कुछ लेना देना नहीं है उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और उसके लिए वो कुछ भी कर देगा।


राहुल गांधी ने कहा, चीन ने अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में हमारी जमीन ली हैए मोदी जी कहते हैं कि कुछ नहीं हुआ। 700 किसान शहीद हुए, मोदी जी कहते हैं कि कुछ नहीं हुआ। बहुत कुछ हुआ हैए बहुत लोगों की जान गई है और अब देश को आगे बढ़ना पड़ेगा।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव
Sahebganj News : गंगा संरक्षण मामले में एनजीटी में बुधवार को होगी सुनवाई, अरशद नसर की याचिका पर टिकी नज़र
गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
PMO कैसे काम करता है? प्रधानमंत्री कार्यालय की संरचना, भूमिका और असली ताकत समझिए
टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने दिए 131 करोड़
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 12 मार्च तक बारिश की संभावना
Jamshedpur News : काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस
Khunti Accident: बच्चों को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 12 यात्री घायल
प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र
श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर में हुई बैठक, नंद किशोर सिंह चंदेल फिर चुने गए अध्यक्ष
Palamu News : खेत में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम