चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने किया ऐलान

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, हरीश रावत ने किया ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के चमकौर साहब से विधायक चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 29वें मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। चन्नी कांग्रेस विधायक दल के नेता होंगे। दो दिन पहले तक कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में वह तकनीकी शिक्षा मंत्री थे।

यह भी पढ़ें रेलवे अपडेट 2026: इस ऐप से ही मिलेगा जनरल टिकट, 1 मार्च से नया नियम लागू

कैप्टन अमरिंदर सिंह के त्यागपत्र देने के बाद कांग्रेस में नए मुख्यमंत्री को लेकर चली उठापटक के बाद एक दलित चेहरे के रूप में चन्नी का नाम मुख्यमंत्री के रूप में तय किया गया है। वे तीसरी बार विधायक बने हैं। मुख्यमंत्री का नाम तय करने को लेकर कांग्रेस में काफी मतभेद होता रहा। सबसे पहले अंबिका सोनी का नाम मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस की तरफ से तय किया गया था। वे पंजाब से संबंध रखती है लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब में सिख चेहरा ही फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 30 साल जेल में गुजारे, 20 रुपये रिश्वत का था आरोप… बरी होते ही अगले दिन मौत

इसके बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ का नाम भी आया। वे लगातार विधानसभा और लोकसभा के दो चुनाव हारे थे, इसलिए उनका नाम भी काट दिया गया। इसके बाद डेरा बाबा नानक से विधायक और पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम लगभग तय हो गया था और इसकी औपचारिक घोषणा की जानी थी । परंतु इस पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आपत्ति कर दी। हालांकि नवजोत सिंह सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा काफी करीबी माने जाते हैं।

सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर तो सिद्धू बैठक छोड़कर चले गए। जाते जाते उन्होंने यह भी कहा के केवल जट्ट सिख ही क्यों? दलित सिख भी तो मुख्यमंत्री हो सकता है। इसके बाद दलित सिख के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी का नाम मुख्यमंत्री के लिए आया।

यह भी उल्लेखनीय है के कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में चरणजीत सिंह चन्नी का नाम एक महिला अधिकारी से छेड़छाड़ के रूप में भी चर्चित रहा। पंजाब महिला आयोग ने तो बाकायदा इस मामले में संज्ञान भी लिया था।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत