शिंजो अबे के सबसे करीबी सहयोगी योशीहिदे सुगा बनेंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री

शिंजो अबे के सबसे करीबी सहयोगी योशीहिदे सुगा बनेंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री

Yoshihide Suga a long-time ally of outgoing Japan Prime Minister Shinzo Abe wins ruling Liberal Democratic Party (LDP) leadership election

टोकियो : जापान (Japan) के प्रधानमंत्री शिंजो अबे (Shinzo Abe) के सबसे करीबी सहयोगी योशीहिदे सुगा (Yoshihide Suga) दो दिन बाद जापान के प्रधानमंत्री (Yoshihide Suga Japan Next Prime Minister) चुने जा सकते हैं. इससे पहले सोमवार को सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद के चुनाव में वे भारी मतों से विजयी रहे. उन्होंने 377 वोट हासिल किया और उनके दो अन्य प्रतिद्वंद्वियों ने साझा तौर पर मात्र 157 वोट हासिल किया है.

पार्टी के अंदर के विरोध खेमे ने सुगा को घेरने की रणनीति बनायी थी, लेकिन वे अलग-अलग गुटों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे और विरोधियों पर भारी बढत हासिल कर ली.

योशीहिदे सुगा इस वक्त जापान के मुख्य कैबिनेट सेक्रेटरी हैं. वे 2012 में शिंजो अबे के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद से ही उनके सबसे करीबी सहयोगी के रूप में काम करते रहे हैं.

मौजूदा सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी कार्यकाल 2021 तक है और सुगा प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद तबतक इस पद पर रहेंगे. फिर उन्हें पार्टी को चुनाव में लेकर जाना होगा.

विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए 16 सितंबर को संसद का असाधारण सत्र बुलाने पर सहमति दी है और इस बात की पूरी संभावना है कि उसमें सुगा प्रधानमंत्री चुन लिए जाएंगे.

शिंजो अबे ने बीते दिनों स्वास्थ्य कारणों से प्रधानमंत्री पद छोड़ने की इच्छा जतायी थी और उसके बाद से ही सुगा को शीर्ष पद का सबसे महत्वपूर्ण दावेदार माना जा रहा था.

सुगा कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान की भरपाई के लिए फोकस होकर काम करेंगे, इसका संकेत उन्होंने पहले ही दिया है. इसके साथ ही वे कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में भी मजबूत पहल करेंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका