PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खत्म, राज्य की आर्थिक सेहत के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन

PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक खत्म, राज्य की आर्थिक सेहत के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना संकट व लाॅकडाउन पर बैठकी की. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लाॅकडाउन का लाभ देश को मिल रहा है. उन्होंने लोगों के संयम व सहयोग की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि दूसरे देशों से भारत की स्थिति बेहतर है. तीन घंटे लंबी इस बैठक में प्रधानमंत्री को कई मुख्यमंत्रियों ने सुझाव दिए. कई मुख्यमंत्रियों ने उनसे लाॅकडाउन की अवधि को बढाने की मांग की. फिलहाल तीन मई तक लाॅकडाउन है.


ध्यान रहे कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान व पंजाब के मुख्यमंत्री कोरोना के बढते मामलों के कारण लाॅकडाउन बढाने की बात पहले ही कह चुके हैं.

सूत्रों के अनुसार वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दस राज्यों ने लाॅकडाउन अवधि बढाने की मांग की हैं. हालांकि इस पर तीन मई के पहले निर्णय लिया जाएगा. ट्रेनों व हवाई जहाज के परिचालन की संभावना नहीं है. हालांकि जिन राज्यों में केस कम हैं, वे आंशिक रूप से अपने हिसाब से छूट देने पर निर्णय ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Re-NEET UG 2026: पुराना Admit Card हुआ रद्द, परीक्षा से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी; NTA ने जारी किए नए नियम

न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, बैठक में केरल के मुख्यमंत्री शामिल पी विजयन शामिल नहीं हुए है. उन्होंने अपने सुझाव लिखित में दिए हैं. केरल के मुख्य सचिव बैठक में शामिल हुए हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में शामिल हुई हैं.

इस बैठक से पहले भी प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों के साथ तीन बार वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर चुके हैं. एक बजे के करीब यह बैठक खत्म हुई है. राज्य की आर्थिक सेहत की सुधार के लिए मंत्रियों व एक्सपर्ट की एक कमेटी का गठन किया गया है. यह भी मांग की गयी कि मनरेगा के तहत रोजगार के 100 दिन को बढा कर 150 कर दिया जाए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर