ऑफिसर ट्रेनीज पर नीति निर्धारण से प्रशासन व्यवस्था तक संभालने की बड़ी जिम्मेदारी

2047 तक कई महिलाएं बनेंगी कैबिनेट सचिव: राजनाथ सिंह

ऑफिसर ट्रेनीज पर नीति निर्धारण से प्रशासन व्यवस्था तक संभालने की बड़ी जिम्मेदारी

मसूरी स्थित लबासना के 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑफिसर ट्रेनीज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और नीति निर्धारण की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। उन्होंने ‘एक जिला एक उत्पाद’ दुकान का उद्घाटन भी किया।

देहरादून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक, जब विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा, तब तक देश में कई महिलाएं कैबिनेट सचिव के पद तक पहुंच चुकी होंगी। उन्होंने कहा कि यह सभी बातें दर्शाती हैं, कि भारत की नारी शक्ति देश की विकास यात्रा में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है और अवसर मिलने पर ऐसा कोई पद नहीं है, जिसे वे हासिल न कर सकें।

रक्षा मंत्री सिंह शनिवार को आज उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लबासना) के 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 'एक जिला एक उत्पाद' दुकान का उद्घाटन भी किया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लबासना को ऑफिसर्स की ट्रेनिंग की जो जिम्मेदारी दी गई है, उस जिम्मेदारी को तो यह संस्थान बखूबी निभा ही रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ यह संस्थान कई महत्वपूर्ण कोर्स भी करवा रहा है। जो अफसरों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।

उन्होंने ऑफिसर ट्रेनीज को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश की प्रशासन व्यवस्था संभालेंगे। नीति निर्माण से जुड़े फैसले लेंगे। नीति को धरातल पर उतारेंगे। यह कार्य भारत का भविष्य तय करेंगे। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे सफलतापूर्वक निभाना होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि आप नौकर शाह नहीं हैं, बल्कि लोक सेवक हैं और भारत के नागरिकों के लिए कार्य करते हैं। सिविल सेवा के हर कार्य से करोड़ों जीवन जुड़े हुए हैं। करोड़ों सपने जुड़े हुए हैं और लोगों के जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज जब मानवता के सामने कई नैतिक चुनौतियां हैं, तब हमें ऐसे सिविल सर्वेंट्स की ज़रूरत है जो अपनी प्रतिभा का उपयोग केवल निजी सफलता के लिए नहीं, बल्कि समाज और मानवता के कल्याण के लिए करें।

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया सर्विसेज सेंट्रल सर्विसेज में चयन के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है और चयनित सभी युवाओं ने कड़ी मेहनत कर सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अहंंकार त्याकर कर कार्य करें। यदि अंहकार का भाव होगा तो लोगों की सेवा नहीं हो पाएगी और समाज में भी अपयश मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी पब्लिक का सेवक है और सेवा भाव से किया गया कार्य ही सफलता की कुंजी भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रत्येक अधिकारी जन सेवा के भाव से कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ कार को मारी टक्कर, चार की मौत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर मंत्री सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि
Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस