नौगाम विस्फोट स्थल का एनएसजी बम निरोधक दस्ते ने किया निरीक्षण, 9 की मौत

डॉक्टर मॉड्यूल से जब्त विस्फोटक थाने में फटने से बड़ा हादसा, एनएसजी ने नमूने एकत्र कर जांच शुरू की।

नौगाम विस्फोट स्थल का एनएसजी बम निरोधक दस्ते ने किया निरीक्षण, 9 की मौत

नौगाम थाने में जब्त विस्फोटक सामग्री दुर्घटनावश फटने से 9 लोगों की मौत और 32 घायल हुए। एनएसजी बम निरोधक दस्ता रविवार को मौके पर पहुंचा और कारणों की जांच के लिए नमूने एकत्र किए।

श्रीनगर :  राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का एक बम निरोधक दस्ता रविवार को नौगाम स्थित उस विस्फोट स्थल पर पहुँचा जहाँ शुक्रवार रात डॉक्टरों के मॉड्यूल से जब्त विस्फोटकों का एक जखीरा पुलिस थाने के अंदर दुर्घटनावश फट गया था। इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने आकस्मिक विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए विस्फोट स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने नमूने एकत्र किए और आगे की जाँच के लिए विस्फोट स्थल पर मौजूद अधिकारियों से भी बातचीत की।

पुलिस थाने में हुए विस्फोट में राज्य जाँच एजेंसी के एक अधिकारी एक नायब तहसीलदार और एक दर्जी सहित नौ लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने किसी भी आतंकी पहलू से इनकार करते हुए कहा कि विस्फोट की घटना में किसी भी तरह की अन्य अटकलें अनावश्यक हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी मामले की जांच के आदेश दिए और कहा कि सरकार विस्फोट से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप Opinion: होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप
नशे में डूबती युवा पीढ़ी: समाज के लिए खतरनाक संकेत
Giridih News: श्री श्याम ट्रेडर्स को ACC गोल्ड सीमेंट में झारखंड फर्स्ट अवार्ड
मासूम की हत्या और जुलूस हिंसा से दहला इलाका, भाजपा नेत्री पहुंचीं पीड़ितों के घर
Ramgarh News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक
Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?
हिमंता बनाम हेमंत, बदले की भावना या विस्तार की राजनीति
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
🌍 आज का AQI
-- AQI
PM2.5: --
Loading...
🌫️