किसान महापंचायत में किसानों ने की कानून वापसी की मांग, 27 सितंबर को भारत बंद का करेंगे आयोजन
मुजफ्फरनगर : पश्चिम उत्तरप्रदेश के किसान महापंचायत में रविवार को बड़ी संख्या में किसान जुटे। संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित इस महापंचायत में किसानों ने केंद्र सरकार से पिछले साल लाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इस किसान महापंचायत में किसान संघों ने आगे के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की।

Announcement by SKM in #मुजफ्फरनगर_किसान_महापंचायत
• Mahapanchayat in Karnal on 7th September against Lathicharge on farmers
यह भी पढ़ें रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम• Grand Meeting of farmers groups in Lucknow on 9-10 September
• Kisan Sansad in Jaipur on 15th September
यह भी पढ़ें शिल्पकार हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित• Bharat Bandh on 27th September pic.twitter.com/QuhBSPTQzU
— Kisan Ekta Morcha (@Kisanektamorcha) September 5, 2021
किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वे कहते हैं कि किसान लाल किले पर गए। उन्होंने कहा कि किसान लाल किले पर नहीं गए, अगर वे जाते तो संसद जाते जहां कानून बने हैं। लाल किला पर उन्हें धोखा देकर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे लोग धोखे से से ले जाए गए। टिकैत ने कहा कि जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक के 20 लाख किसानों ने मुजफ्फरपुर पहुंच कर यह प्रमाणित कर दिया है कि जिसे सरकार मुट्ठीभर किसान कहती है, वह पूरे देश के किसान हैं।
#WATCH ये कहते हैं कि लाल किले पर किसान गया। लाल किले पर नहीं, किसान अगर जाता तो संसद जाता जहां क़ानून बने हैं। लाल किले पर धोखे से लेकर गए हैं आप हमको। हमारे लोग नहीं गए, धोखे से लेकर आप लोग गए हैं: किसान नेता राकेश टिकैत, मुज़फ़्फ़रनगर में pic.twitter.com/YxkXsANRzN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2021
