#HarshMander विवादित वीडियो पर घिरे हर्ष मंदर, सुप्रीम कोर्ट भी नाराज, जानिए पूरा मामला

#HarshMander विवादित वीडियो पर घिरे हर्ष मंदर, सुप्रीम कोर्ट भी नाराज, जानिए पूरा मामला

नयी दिल्ली : पूर्व नौकरशाह व सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर अपने एक वीडियो पर घिर गए हैं. इस वीडियो में वह यह कहते सुने जा रहे हैं कि फैसला सुप्रीम कोर्ट एवं संसद में नहीं सड़कों पर होगा. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके वीडियो को ट्वीट कर उनकी आलोचना की है और उन्हें अर्बन नक्सल बताया है.

हर्ष मंदर जब भाजपा के तीन नेताओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण को लेकर एफआइआर दर्ज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तो वे खुद घिर गए. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई से इनकार दिया और उक्त वीडियो पर उनसे सफाई मांगी.

भाजपा नेताओं के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार की ओर से पेश साॅलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने हर्ष मंदर के विवादित बयान का मुद्दा उठाया. मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने भाषण की ट्रांसक्रिफ्ट पढने के बाद हर्ष मंदर से पूछा कि आपने यह भाषण कब और कहां दिया है. उन्होंने पूछा कि कोर्ट को लेकर आप ऐसी भावना रखते हैं. अदालत ने कहा कि हम आपको नोटिस जारी करेंगे. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि याचिकाकर्ता हर्ष मंदर पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं.


भाजपा आइटी सेल के चीफ अमीत मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें हर्ष मंदर यह कहते दिख रहे हैं कि अब फैसला संसद या सुप्रीम कोर्ट में नहीं, सड़कों पर होगा. वे कहते हैं एससी ने कश्मीर के मामले में इंसानियत और सेक्युलरिज्म की रक्षा नहीं की, इसलिए लोग अब सड़कों पर अपने भविष्य का फैसला करेंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी