जश्न मनाने के साथ किसान आंदोलनकारी लौटने लगे घर, टिकैत बोले हम अभी 15 तक टिके रहेंगे
नयी दिल्ली : एक साल से अधिक समय से आंदोलनरत किसान शनिवार सुबह अपने-अपने घरों को लौटने लगे। किसानों संगठनों ने पिछले साल 26 नवंबर को दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपना आंदोलन शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन कानूनों को आखिरकार पिछले महीने 19 तारीख को वापस ले लिया, जिसके बाद सरकार किसानों से अपील कर रही थी कि वे घरों को लौट जाएं। हालांकि किसान एमएसपी पर कानून की मांग कर रहे थे।
#WATCH संयुक्त किसान मोर्चा ने आज से प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन स्थल से उठने की घोषणा की है। इस बीच टिकरी बॉर्डर पर किसान जश्न मनाते दिखे। pic.twitter.com/bVMDVFt96m— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2021
संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन स्थल से उठने की घोषणा की है। इस दौरान टिकरी बॉर्डर पर किसान जश्न मनाते दिखे। प्रदर्शनकारी किसान सिंघु बॉर्डर व गाीजपुर बॉर्डर को भी खाली कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारी किसान सिंघु बॉर्डर से प्रदर्शन स्थल खाली करके जा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज से प्रदर्शन स्थल खाली करने की घोषणा की थी। pic.twitter.com/KLUhOiz7h0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2021
वहीं, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि, आज से किसान अपने.अपने घर जा रहे हैं लेकिन हम 15 दिसंबर को घर जाएंगे क्योंकि देश में हज़ारों धरने चल रहे हैं, हम पहले उन्हें समाप्त करवाएंगे और उन्हें घर वापस भेजेंगे।
आज से किसान अपने-अपने घर जा रहे हैं लेकिन हम 15 दिसंबर को घर जाएंगे क्योंकि देश में हज़ारों धरने चल रहे हैं, हम पहले उन्हें समाप्त करवाएंगे और उन्हें घर वापस भेजेंगे: गाज़ीपुर बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत pic.twitter.com/1ugCjogJxt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2021
किसान धरना स्थल से अपना टैंट व अन्य सामान हटा रहे हैं।
किसानों के अपने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा के बाद गाज़ीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान अपने टेंट हटा रहे हैं। pic.twitter.com/3miy3VDP2D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2021

