मेडिकल टीम पर कोरोना की आफत, पुणे में दुर्घटनाग्रस्त शख्स का इलाज करने वाले 92 मेडिकल स्टाॅफ क्वारंटाइन

मेडिकल टीम पर कोरोना की आफत, पुणे में दुर्घटनाग्रस्त शख्स का इलाज करने वाले 92 मेडिकल स्टाॅफ क्वारंटाइन

 

मुंबई/पुणे : डाॅक्टरों व मेडिकल स्टाॅफ के कोरोना पेसेंट के इलाज के बाद क्वारंटाइन होने की खबरें तो देश भर से आ ही रही है, लेकिन आज महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों से दो ऐसी खबरें आयीं हैं जो चैंकाने वाली है.

न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, पुणे में कुल 92 मेडिकल स्टाॅफ को क्वारंटाइन किया गया है. इसकी वजह है उनके द्वारा एक ऐसे व्यक्ति का इलाज करना जो एक्सिडेंट कर गया था और जांच में कोरोना पाॅजिटिव मिला. पुणे के डीवाइ पाटिल मेडिकल काॅलेज हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डीन जितेंद्र भावलकर ने कहा है कि 42 डाॅक्टरों एवं 50 दूसरे मेडिकल स्टाफ को एक एक्सिडेंट कर चुके पेसेंट का इलाज करने के बाद क्वारंटाइन किया गया है.


उधर, मुंबई के वाॅकहार्ट अस्पताल के कुछ कर्मचारियों का कोरोना वायरस टेस्ट पाॅजिटिव आने के बाद अस्पताल को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. यहां एक हफ्ते में तीन डाॅक्टर व 26 नर्साें के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने पर अस्पताल को बीएमसी ने सील कर दिया है. यह तय किया गया है कि जब तक इनका दो बार जांच टेस्ट निगेटिव नहीं आएगा तबतक किसी को यहां प्रवेश नहीं दिया जाएगा. यह भी तय किया गया है कि इस बात की जांच करायी जाएगी कि इतनी सख्त व्यवस्था होने के बाद यहां कोरोना कैसे फैला.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार
आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता
Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर
Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय
गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट