ओह…10 महीने के बच्चे को कोरोना, घरेलू विमान पर 14 तक रोक, यूके पीएम भी पीड़ित, और नए अपडेट जानिए

ओह…10 महीने के बच्चे को कोरोना, घरेलू विमान पर 14  तक रोक, यूके पीएम भी पीड़ित, और नए अपडेट जानिए

कोरोना के मरीजों की संख्या देश में 799 हो गयी और मरने वालों की संख्या 17 हो गयी.

नयी दिल्ली : कोरोन महामारी को लेकर आज कई नयी पहल की गयी है. नागर विमानन महानिदेशालय, डीजीसीए ने आदेश जारी किया है कि घरेलू विमानों के उड़ान पर प्रतिबंध 14 अप्रैल, 2020 तक जारी रहेगा.

उधर, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले साजीपनाडु में 10 महीने के एक बच्चे को कोराना पाॅजिटिव मिला है. यह जानकारी वहां की उपायुक्त सिंधु बी रूपेश ने दी है.

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन को भी कोरोना पाॅजिटिव मिला है.

यह भी पढ़ें: Re-NEET UG 2026: पुराना Admit Card हुआ रद्द, परीक्षा से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी; NTA ने जारी किए नए नियम

महाराष्ट्र के सांगली में 12 और लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं, अबतक महाराष्ट्र में कुल 147 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है.

यह भी पढ़ें: NEET UG-2026: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य वरीय अधिकारियों ने कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा की. यह तय हुआ कि उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही इस मामले को लेकर एक डिजिटल प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उन्होंने आज हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया है कि उनके यहां उत्तरप्रदेश के जो लोग हैं, वहीं पर उन्हें सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दें, इसका जो खर्च होगा उसे उत्तरप्रदेश सरकार वहन करेगी. उन्होंने यह भी बताया कि 12 राज्यों के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो वहां के यूपी में रह रहे लोगों के लिए सुविधाएं व जरूरतों को ध्यान रखेंगे और उनके गृहप्रदेश के राज्य सरकारों से को आर्डिनेट करेंगे.

जम्मू कश्मीर में लाॅकडाउन को लेकर श्रीनगर की सारी मसजीदें बंद हैं. मुसलिम धर्मगुरुओं ने भी सभी लोगों से आग्रह किया है वे घर में नमाज अदा करें.

हरियाणा सरकार ने कहा है कि उनके यहां कोरोना पाॅजिटिव के 19 मामले हो गए हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक