भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में कोल इंडिया का नाम शामिल

कोल इंडिया को पहले ही ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ की मान्यता मिल चुकी है

भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में कोल इंडिया का नाम शामिल
भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में कोल इंडिया का नाम शामिल (तस्वीर)

नई दिल्ली: कोल इंडिया लिमिटेड को भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में शामिल होने का गौरव हासिल हुआ है। नामचीन संस्था ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ द्वारा 2025 में विनिर्माण क्षेत्र की 347 संस्थाओं की कार्यपद्धि के व्यापक सर्वे के पश्चात कोल इंडिया लिमिटेड को इस सम्मान से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित मान्यता अपने कर्मियों के लिए एक सहायक और सशक्त वातावरण प्रदान करते हुए विश्वास, गर्व और सौहार्द की संस्कृति को विकसित करने की कोल इंडिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

गौरतलब है कि एक समावेशी और टिकाऊ संगठन बनाने की प्रतिबद्धता के लिए कोल इंडिया को पहले ही ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ की मान्यता मिल चुकी है।

कोल इंडिया, भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न कंपनी है। दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी के रूप में कोल इंडिया भारत की 80% से अधिक घरेलू कोयला मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। परिचालन उत्कृष्टता, कर्मचारी कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए, कोल इंडिया भारत के ऊर्जा क्षेत्र और आर्थिक विकास में एक अग्रणी संस्थान की भूमिका निभा रही है

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज से शुभारंभ, 20 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
बिहार के पत्रकारों को आईना दिखा रहा रांची प्रेस क्लब
धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित