चीन मुद्दे पर राहुल गांधी के तेवर पर हमलावर हुए जेपी नड्डा और रघुवर दास

चीन मुद्दे पर राहुल गांधी के तेवर पर हमलावर हुए जेपी नड्डा और रघुवर दास

नयी दिल्ली/रांची : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के चीन मुद्दे पर अपनाए गए स्टैंड व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोना पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनकी कड़ी आलोचना की है. जेपी नड्डा ने कहा है कांग्रेस के नेता जिस तरह के शब्दों व भाषा का प्रयोग करते हैं, उससे वे अपने सीमित ज्ञान का प्रदर्शन करते हैं, क्या उन्हें पता नहीं है कि कूटनीति व अंतरराष्ट्रीय समझौतों की भाषा कैसी होती है. नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के ये नेता दूसरे दलों से बने प्रधानमंत्री की क्या इज्जत करेंगे, इन्होंने तो खुद के प्रधानमंत्री के अध्यादेश की काॅपी र्साजनिक रूप से फाड़ दी थी.


जेपी नड्डा ने कहा है कि मैं बड़े दुख के साथ कहना चाहता हूं कि इस तरह की भाषा का प्रयोग कर ये नेता अपने परिवार के संस्कारों को भी परिलक्षित करते हैं. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कड़े शब्दों में हा कि न कोई घुसा है, न कोई घुसा हुआ है. भारत की सेना जल, थल और आकाश में हर जगह अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है और उसको पूरी छूट दी गयी है. उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक की. एक स्वर में सभी लोगों ने कहा कि सारा देश प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ा है, वहीं कांग्रेस पार्टी पूछ रही है कि क्या हुआ, कैसे हुआ.

जेपी नड्डा ने राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे बडे दुख के साथ बताना पड रहा है कि राजस्थान में आजकल ग्रहण लगा हुआ है. जहां देश में पूरी तीव्र गति से केंद्र सरकार काम कर रही है, वहीं मुझे यह भी पता चला है कि राजस्थान में 25 लाख मास्क गायब हुए, पीपीइ किट गायब हुए, विकास कार्याें, स्वास्थ्य कार्याें में घोटाले हुए हैं. नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हमारे विधायकों पर एफआइआर दर्ज कर रही है.

यह भी पढ़ें: ग्रेट प्लेस टू वर्क® की टॉप-100 सूची में शामिल हुई वेदांता, कर्मचारियों के लिए बनाई ₹2500 करोड़ की संपत्ति

वहीं, झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य के पूर्व मुख्यमत्री रघुवर दास ने न्यूज एजेंसी एएनआइ के एक वीडियो को अटैच करते हुए ट्वीटर पर लिखा है कि कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी अपनी ओछी राजनीति से देश का हमारे वीर शहीदों का और उनके परिजनों का घोर अपमान कर रहे हैं.

रघुवर दास ने जो वीडियो अटैच किया है उसमें एक आर्मी जवान के पिता का संदेश है. आर्मी जवान के पिता कह रहे हैं कि हमारी भारतीय सेना मजबूत सेना है यह चीन को हरा सकती है, और भी दूसरे देशों की सेना को हरा सकती है, राहुल गांधी आप नेतागिरी नहीं कीजिए, यह राजनीति अच्छी नहीं है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक मदनशाही मुस्लिम पंचायत का बड़ा फैसला, मोहर्रम पर ताजिया-जुलूस और ढोल-नगाड़ों पर रोक
Moto Pad 70 Pro भारत में लॉन्च: फ्री AI स्टायलस पेन, 13-इंच 3.5K डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ जानें कीमत
POK में क्या होने वाला है बड़ा विस्फोट? जेपी पांडेय बोले- हालात 1971 से भी ज्यादा गंभीर
परिसीमन का विरोध राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित, जनता को भ्रमित कर रहा विपक्ष: मृत्युंजय शर्मा
Sahebganj News: दावे हवा-हवाई, धक्के से भी नहीं चली एंबुलेंस; साहिबगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल
नीट विवाद से सियासी भूचाल! धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे सोनम वांगचुक
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
साहिबगंज में 'मेरा युवा भारत' ने मनाई बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जयंती, युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ
मासूम सी दिखने वाली इस मछली से खौफ खाते हैं गोताखोर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिना खाना खाए इंसान कितने दिन तक जिंदा रह सकता है? डॉक्टर ने बताया शरीर का पूरा विज्ञान
कोडरमा में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 21 मामलों का हुआ निपटारा
खान सर को मिली राहत, लेकिन पुलिस की नई केस डायरी ने बढ़ाया सस्पेंस; 30 जून को होगा बड़ा फैसला